scorecardresearch

IPO लाने की तैयारी में LG Electronics, जानिए कंपनी की क्या है रणनीति?

शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर चल रहा है और ऐसे में कंपनियां IPO के जरिए इस मौके को भुनाने में लगे हैं। अब खबर ये है कि दक्षिणी कोरियाई कंपनी LG Electronics अपनी भारतीय यूनिट का IPO लाने की तैयारी कर रही है। तो चलिए इस खबर के तमाम पहलुओं को समझते हैं।

Advertisement
LG Electronics IPO
LG Electronics IPO

शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर चल रहा है और ऐसे में कंपनियां IPO के जरिए इस मौके को भुनाने में लगे हैं। अब खबर ये है कि दक्षिणी कोरियाई कंपनी LG Electronics अपनी भारतीय यूनिट का IPO लाने की तैयारी कर रही है। तो चलिए इस खबर के तमाम पहलुओं को समझते हैं। 

advertisement

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरिया की LG Electronics अपनी भारतीय यूनिट का IPO एक बड़ी स्ट्रैटेजी के तहत ला रही है। दुनिया की तमाम बड़ी ग्लोबल कंपनियां भारत की ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बनना चाह रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही खबरें आई हैं कि Hyundai India यहां लिस्ट करने की तैयारी कर रही है। 

अब बात करते हैं IPO के साइज की। ये IPO करीब 12,582 करोड़ रुपये का हो सकता है। IPO के लिए LG Electronics  ने बैंकों को चुन लिया है। इसमें Bank of America Corp., Citigroup Inc., JPMorgan Chase & Co. और Morgan Stanley शामिल है। इसके अलावा कुछ और बैंकों को भी चुने जा सकते है।

कब आ सकता है IPO
खबरों की मानें तो IPO अगले साल 2025 की शुरुआत में आ सकता है। इतना ही नहीं 12,582 करोड़ रुपये के IPO के बाद जब ये कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होगी तो इसकी वैल्यूएशन करीब 1300 करोड़ डॉलर का हो सकती है।

ड्राफ्ट फाइल 
खबरों की मानें तो अभी IPO में कई बदलाव हो सकते है। इस आईपीओ के लिए कंपनी अगले महीने मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास ड्राफ्ट फाइल कर सकती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।