Multibagger Defence Stock: HAL का होने जा रहा है प्रमोशन! शेयर पर क्या होगा असर?
मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक को लेकर बड़ी खबर आ रही है। Hindustan Aeronautics Ltd (HAL) का प्रमोशन होने वाला है। जिसके चलते स्टॉक में आने वाले दिनों में बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है। पिछले एक साल में 134.64% का स्टॉक रिटर्न दे चुका है। आइये जानते हैं क्या है खबर?

मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक को लेकर बड़ी खबर आ रही है। Hindustan Aeronautics Ltd (HAL) का प्रमोशन होने वाला है। जिसके चलते स्टॉक में आने वाले दिनों में बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है। पिछले एक साल में 134.64% का स्टॉक रिटर्न दे चुका है। आइये जानते हैं क्या है खबर?
CNBC-TV18 के हवाले से खबर है कि डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को जल्दी ही महारत्न कंपनियों में शामिल किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी के नवरत्न का दर्जा है। इसके साथ ही ये जानकारी मिल रही है कि ये दर्जा साल के अंत तक मिल सकता है। रिपोर्ट अगर सही साबित होती है तो अगले 3-4 महीने में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स सरकार की महारत्न कंपनी बन जाएगी।
महारत्न से फायदा
आपको बता दें कि महारत्न कंपनियों में उन्हें ही शामिल किया जाता है, जो पहले से नवरत्न की श्रेणी में शामिल होते हैं। सरकारी कंपनियों की श्रेणी को निर्धारित और अपग्रेड करने के लिए मुनाफा, कुल संपत्ति, टर्नओवर समेत 6 पैमाने तय किए गए हैं। तीन साल का औसतन टर्नओवर 25 हजार करोड़ रुपए का ज्यादा हो और औसत प्रॉफिट 2500 करोड़ रुपए का होना जरूरी है। महारत्न का दर्जा पाने के बाद संबंधित सरकारी कंपनियों को सरकार ज्यादा स्वतंत्रता प्रदान करती है। दर्जा पाने के बाद संबंधित कंपनियों के बोर्ड को पहले से ज्यादा फाइनेंशियल पावर मिल जाती है।
किन कंपनियों को मिला महारत्न का दर्जा?
सरकारी कंपनियों को मुनाफे से लेकर रेवेन्यू तक कई पैमानों के आधार पर बांटा जाता है। महारत्न कंपनियों की लिस्ट में अभी 13 सरकारी कंपनियों के नाम हैं। लिस्ट में अभी BHEL, BPCL, Coal India, GAIL, HPCL, IOCL, NTPC, ONGC, Power Finance Corporation, Power Grid Corporation of India, SAIL, REC और Oil India के नाम शामिल हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शामिल होने से महारत्न कंपनियों की संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी।

