scorecardresearch

इस स्मॉल कैप Stock पर विदेशी बैंक Goldman Sachs का आया दिल!

एक स्मॉल कैप स्टॉक जिसने एक साल में निवेशकों पैसा डबल किया है। ऐसा स्टॉक जिसमें लगातार विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। अब इस कंपनी में दुनिया के दिग्गज बैंक ने ब्लॉक डील के जरिए हिस्सेदारी खरीदी है। हम यहां पर बात कर रहे हैं Arvind Fashions के शेयर की।

Advertisement
Goldman Sachs
Goldman Sachs

एक स्मॉल कैप स्टॉक जिसने एक साल में निवेशकों पैसा डबल किया है। ऐसा स्टॉक जिसमें लगातार विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। अब इस कंपनी में दुनिया के दिग्गज बैंक ने ब्लॉक डील के जरिए हिस्सेदारी खरीदी है। हम यहां पर बात कर रहे हैं Arvind Fashions के शेयर की।

advertisement

पिछले 6 महीने में इस स्टॉक 32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं एक महीने में ये स्टॉक 23 प्रतिशत भागा है। अब इससे जुड़ी बड़ी खबर ये है कि अमेरिका की मल्टीनेशनल इंवेस्टमेंट बैंक, सिक्योरिटीज, एसेट्स एंड वेल्थ मैनेजमेंट यानि फाइनेंशियल सर्विसेज देने वाली कंपनी Goldman Sachs ने स्मॉलकैप स्टॉक Arvind Fashions में ब्लॉक डील के जरिए 75.35 करोड़ रुपये की लागत से 13 लाख शेयरों को खरीदा है।

कैसी हुई डील?
यह डील Goldman Sachs फंड्स - Goldman Sachs इंडिया इक्विटी पोर्टफोलियो के जरिए से की गई है। जिसमें सैक्स ने अरविंद फैशन के शेयरों को 574.73 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदारी की। यह NSE पर मंगलवार के बंद भाव 579.70 रुपये से तकरीबन 1 प्रतिशत का डिस्काउंट है। वहीं बुधवार को स्टॉक 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 585 रुपये की कीमत पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि बता दें कि Arvind Fashions के शेयरों को बेचने में प्लेंटी प्राइवेट इक्विटी फंड I लिमिटेड और प्लेंटी CI फंड I लिमिटेड शामिल थे, जिन्होंने कंपनी के 37 लाख और 17 लाख से ज्यादा शेयरों को बेच डाला।

Shareholding Pattern को देखें तो प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 35.21% है। तो वहीं FIIs की होल्डिंग 15.58% पर है। Stock P/E 97 के आसपास है।

पोर्टफोलियो में कौन से ब्रांड्स?
Arvind Fashions के बिजनेस मॉडल की बात की जाए तो कंपनी apparels, beauty और footwear space में है। इसके पोर्टफोलियो में एरो, केल्विन क्लेन, फ्लाइंग मशीन और टॉमी हिलफिगर जैसी कंपनियां शामिल है।
 

(डिस्‍क्‍लेमर: बिजनेस टुडे बाजार की ओर से किसी स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। कहीं भी निवेश से पहले अपने वित्तीय एडवाइजर से राय लें.)

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।