Eventions IPO को मिला मजबूत रिस्पॉन्स, QIB हिस्से में 19.89 गुना बोली, जानें GMP और निवेश की पूरी डिटेल
Eventions IPO को दूसरे दिन निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। करीब ₹38.12 करोड़ का यह SME IPO 1.07 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। QIB कैटेगरी में 19.89 गुना बोली लगी है, जबकि ग्रे मार्केट में शेयर करीब ₹42 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। कंपनी का मुनाफा भी तेजी से बढ़ा है।

Eventions Limited के आईपीओ का आज दूसरा दिन है। यह इश्यू करीब 1.07 गुना सब्सक्राइब हो चुका है, जबकि Qualified Institutional Buyers (QIB) की कैटेगरी में 19.89 गुना बोली लगी है। 1.62 लाख उपलब्ध QIB शेयरों के मुकाबले करीब 32.22 लाख शेयरों के लिए बोली आई है।
IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है और इसमें OFS नहीं है। IPO का प्राइस बैंड ₹112-118 है और अपर बैंड पर इश्यू का आकार करीब ₹38.12 करोड़ है। लॉट साइज 1,200 शेयर है, जबकि न्यूनतम व्यक्तिगत आवेदन 2,400 शेयरों का है। ₹118 के हिसाब से न्यूनतम निवेश करीब ₹2.83 लाख होगा। इश्यू 30 सितंबर को खुला और 5 अक्टूबर को बंद होगा।
कितना है जीएमपी?
इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब ₹42 प्रति शेयर बताया जा रहा है।
दो साल में दोगुने से ज्यादा हुआ मुनाफा
कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में भी सुधार दिखा है। FY26 में ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹99.74 करोड़ रहा, जो FY25 में ₹87.53 करोड़ और FY24 में ₹86.57 करोड़ था। इस दौरान प्रॉफिट आफ्टर टैक्स ₹3.29 करोड़ से बढ़कर FY25 में ₹5.13 करोड़ और FY26 में ₹7.72 करोड़ हो गया।
कंपनी के ₹50 लाख से ज्यादा बिलिंग वाले हाई-वैल्यू इवेंट्स की संख्या भी FY24 के 27 से बढ़कर FY26 में 49 हो गई। इसी अवधि में इंटरनेशनल हाई-वैल्यू इवेंट्स 11 से बढ़कर 23 हो गए, जबकि लॉन्ग-हॉल इंटरनेशनल हाई-वैल्यू इवेंट्स 2 से बढ़कर 17 पहुंच गए।
IPO की रकम का इस्तेमाल कहां होगा?
Eventions MICE यानी Meetings, Incentives, Conferences and Exhibitions के साथ कॉरपोरेट इवेंट्स और ट्रैवल एग्जीक्यूशन का कारोबार करती है। कंपनी एसेट-लाइट मॉडल पर काम करती है और होटल, डेस्टिनेशन मैनेजमेंट, प्रोडक्शन और लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स के जरिए प्रोजेक्ट्स पूरा करती है।
कंपनी करीब ₹18.80 करोड़ वर्किंग कैपिटल, ₹7 करोड़ कर्ज के रिपेमेंट या प्रीपेमेंट और करीब ₹1.40 करोड़ अपनी सब्सिडियरी Gantu Online में निवेश पर खर्च करेगी।

