scorecardresearch

पैसा रखें तैयार! इस दिन खुल रहा है Eventions Ltd का आईपीओ - निवेश से पहले जान लें प्राइस बैंड और सभी डिटेल्स

MICE और कॉरपोरेट इवेंट्स से जुड़ी Eventions Limited का IPO 30 सितंबर से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड 112-118 रुपये तय किया है। IPO में रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 2.83 लाख रुपये होगा। जानिए इश्यू से जुड़ी पूरी जानकारी।

Advertisement

MICE और कॉरपोरेट इवेंट्स क्षेत्र की कंपनी Eventions Limited का आईपीओ आगामी बुधवार 30 सितंबर 2026 को खुलेगा। इस ऑफर को निवेशक 5 अक्टूबर 2026 तक सब्सक्राइब कर सकेंगे।

कंपनी IPO में 32.30 लाख इक्विटी शेयर जारी करेगी। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 112 से 118 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। अपर प्राइस बैंड पर इश्यू साइज 38.12 करोड़ रुपये होगा।

advertisement

रिटेल निवेशकों को लगाने होंगे 2.83 लाख रुपये

इस IPO का लॉट साइज 1,200 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा। अपर प्राइस बैंड पर यह रकम 2.83 लाख रुपये होगी।

HNI निवेशकों के लिए न्यूनतम तीन लॉट यानी करीब 4.25 लाख रुपये का आवेदन जरूरी होगा। Corporate Professionals Capital Pvt. Ltd. IPO की बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि Mudra RTA Ventures Private Limited रजिस्ट्रार है।

Eventions Limited के बारे में

Eventions Limited की शुरुआत 2020 में हुई थी। कंपनी MICE (Meetings, Incentives, Conferences और Exhibitions) और इवेंट मैनेजमेंट के कारोबार में है। यह कॉरपोरेट और संस्थागत ग्राहकों को इवेंट से जुड़ी कई तरह की सेवाएं एक साथ उपलब्ध कराती है।

कंपनी कॉरपोरेट इवेंट्स, कॉन्फ्रेंस, इंसेंटिव ट्रैवल प्रोग्राम, वर्चुअल इवेंट्स, Free Independent Travel (FIT) सेवाएं और ब्रांड एवं मार्केटिंग एक्टिवेशन का काम करती है। यानी किसी इवेंट की योजना बनाने से लेकर उसे पूरा करने तक की जिम्मेदारी संभालती है। इसमें वेन्यू की व्यवस्था, यात्रा और होटल बुकिंग, लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट और मौके पर इवेंट का संचालन शामिल है।

Eventions एसेट-लाइट B2B मॉडल पर काम करती है। इसका मतलब है कि कंपनी खुद बड़ी संख्या में एसेट रखने के बजाय हॉस्पिटैलिटी कंपनियों, डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनियों, लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स और इवेंट प्रोडक्शन वेंडर्स के साथ मिलकर काम करती है। कंपनी ने भारत के अलावा कई इंटरनेशनल डेस्टिनेशन पर इवेंट आयोजित किए हैं। इनमें स्पेन, फ्रांस, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, हंगरी, UAE, अजरबैजान, सिंगापुर और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं।

कंपनी की सब्सिडियरी Gantu Online Private Limited B2C ट्रैवल बिजनेस पर फोकस करती है। यह ग्राहकों के लिए कस्टमाइज्ड ट्रैवल और यात्रा से जुड़ी विशेष सेवाएं उपलब्ध कराती है।

कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल में जाएगा पैसा

कंपनी IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने और कारोबार के अगले चरण के विस्तार में करेगी। इसमें 7 करोड़ रुपये कुछ कर्जों के भुगतान या प्रीपेमेंट पर खर्च होंगे। 1.40 करोड़ रुपये कंपनी की सब्सिडियरी में निवेश किए जाएंगे।

इसके अलावा 18.80 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए इस्तेमाल होंगे। कंपनी के मुताबिक, इससे बड़े असाइनमेंट्स को पूरा करने के लिए वित्तीय लचीलापन बढ़ेगा और ऑपरेशनल क्षमता मजबूत होगी।

कंपनी के फाइनेंशियल

कंपनी की कुल आय FY24 में 87.29 करोड़ रुपये थी, जो FY25 में बढ़कर 88.02 करोड़ और FY26 में 100.62 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान EBITDA 4.13 करोड़ रुपये से बढ़कर 7.09 करोड़ और फिर 10.19 करोड़ रुपये पहुंच गया।

advertisement

कंपनी का मुनाफा यानी PAT भी FY24 के 3.29 करोड़ रुपये से बढ़कर FY25 में 5.13 करोड़ और FY26 में 7.72 करोड़ रुपये हो गया। मैनेजिंग डायरेक्टर रवि राजक ने कहा कि IPO से कंपनी की वित्तीय नींव मजबूत होगी और MICE व कॉरपोरेट इवेंट्स कारोबार में अपनी क्षमताएं बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।