गिरते बाजार में 4% दौड़ा ये सिगरेट स्टॉक! 9 लाख से ज्यादा शेयरों में हुआ ट्रेड - आपका दांव है?
सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के बावजूद इस सिगरेट स्टॉक में तेजी देखी गई। शेयर इंट्राडे में 43.28 रुपये तक पहुंचा और दोपहर तक करीब 42 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा।

Stock in Focus: गुरुवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी के 1% के गिरावट के बीच सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) के स्टॉक में आज 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
हालांकि दोपहर 12:40 बजे तक स्टॉक एनएसई पर 2.31% या 0.95 रुपये चढ़कर 42.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर शेयर 2.09% या 0.86 रुपये की तेजी के साथ 42.08 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई पर आज यह शेयर 39.52 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 43.28 रुपये को टच किया है। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे तक कंपनी के 9,83,481 (9.8 लाख) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ था।
हाल ही में NSE पर लिस्ट हुआ था शेयर
एलीटकॉन इंटरनेशनल का शेयर हाल ही में बीते 20 अप्रैल को लिस्ट हुआ था। लिस्ट होते ही अपने डेब्यू ट्रेड में स्टॉक 5 प्रतिशत के अपर सर्किट पर लॉक हो गया था। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन शर्मा ने कहा था कि NSE पर ट्रेडिंग शुरू होना कंपनी और उसके शेयरधारकों के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है। दोनों प्रमुख एक्सचेंजों पर मौजूदगी से निवेशकों का दायरा बढ़ेगा, शेयर में लिक्विडिटी बेहतर होगी और सही कीमत तय होने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी 50 से ज्यादा देशों में अपने FMCG और तंबाकू कारोबार का विस्तार कर रही है और आगे भी सभी हितधारकों के लिए लंबी अवधि में मूल्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
हाल ही में कंपनी को मिला था 2.02 बिलियन रुपये का बड़ा ऑर्डर
हाल ही में कंपनी ने अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसे दक्षिण अफ्रीका की कंपनी Bozza Tobacco (PTY) Ltd से सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की सप्लाई के लिए लगभग 2.02 बिलियन रुपये का बड़ा लॉन्ग टर्म ऑर्डर मिला है।
कंपनी ने बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट 6 अप्रैल 2026 से प्रभावी है और 14 अप्रैल 2026 को साइन हुआ है, जिसकी अवधि दो साल होगी। इसके तहत कंपनी अपने ब्रांड्स जैसे Red and Black, B&W, Cape, Ossum और Golden Flake की सप्लाई करेगी और भुगतान डिलीवरी के 90 दिनों बाद मिलेगा।

