इन 3 Stocks में खरीदारी की सलाह, शेयरों में 35 प्रतिशत तेजी की संभावना!
पॉजिटिव नोट पर क्रिसमस वीक शुरु हो चुका है। चुने हुए इन हेवीवेट्स के शेयरों में पॉजिटिव वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार भी पॉजिटिव दिख रहा है। ऐसे में ब्रोकरेज से लेकर मार्केट एक्सपर्ट्स कुछ शेयरों में अच्छे मुनाफे के लिए खरीदारी की सलाह दे रहे हैं।

पॉजिटिव नोट पर क्रिसमस वीक शुरु हो चुका है। चुने हुए इन हेवीवेट्स के शेयरों में पॉजिटिव वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार भी पॉजिटिव दिख रहा है। ऐसे में ब्रोकरेज से लेकर मार्केट एक्सपर्ट्स कुछ शेयरों में अच्छे मुनाफे के लिए खरीदारी की सलाह दे रहे हैं।
Anant Raj
लॉन्ग टर्म के लिए एक्सपर्ट ने रियल्टी स्टॉक Anant Raj को चुना है। यह शेयर 830 रुपए पर के आसपास है। लॉन्ग टर्म का टारगेट 1100 रुपए का है। यह क्लोजिंग के मुकाबले 32% ज्यादा है। इसके लिए 52 वीक्स हाई 874 रुपए और लो 281 रुपए है। कंपनी ने डायवर्सिफिकेशन के तहत हाई ग्रोथ सेगमेंट डेटा सेंटर और क्लाउड बिजनेस में एंट्री ली है और तेजी से यहां एक्सपैंशन किया जा रहा है। रियल्टी सेगमेंट का बिजनेस अच्छा चल रहा है। यहां से जेनरेट होने वाले कैश का इस्तेमाल डायवर्सिफिकेशन बिजनेस पर किया जा रहा है।
HEG
Master Capital Services के रिसर्च के AVP विष्णु कांत उपाध्याय का कहना है कि HEG वीकली चार्ट पर बुलिश आउटलुक दिखाता है क्योंकि हाल ही में कीमतों ने ₹510 के आसपास के एक लॉन्गटर्म रजिस्टेंस को पार किया, जिससे यह मजबूत समर्थन बन गया। स्टॉक 21 वीक की EMA के जरिए अच्छी तरह से सपोर्ट पर है, जो लगातार ऊपर की ओर बढ़ने का संकेत देता है। कीमतें अब ₹605 और ₹620 की ओर बढ़ने की राह तैयार कर रही हैं। एक्सपर्ट की सलाह है कि ₹497 का स्टॉप लॉस जरूर लगाएं।
Lemon Tree Hotels
यह शेयर 153 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है। 52 वीक्स हाई 159 रुपए और लो 112 रुपए है। इसके लिए 190 रुपए का टारगेट दिया गया है जो 25% ज्यादा है। होटल सेक्टर के लिए ओवरऑल Q3 अच्छा रहने वाला है। कंपनी लगातार अपना एक्सपैंशन कर रही है. चैनल चेक के मुताबिक, Q3 के लिए हर रूम का ऐवरेज रेवेन्यू 10-12% ज्यादा रह सकता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

