scorecardresearch

कैमरे से होगी सेहत की जांच! इस आईटी कंपनी की नई टेक्नोलॉजी ने खींचा दुनिया का ध्यान - शेयर में हलचल

AI आधारित इस कंपनी का शेयर निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में अपनी दो हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी को लेकर अहम जानकारी दी है। खास बात यह है कि कई देशों के अधिकारियों ने इनमें दिलचस्पी दिखाई है।

Advertisement

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित टेक्नोलॉजी कंपनी ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions) ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद स्टॉक आज निवेशकों के रडार पर है।

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसने मुंबई में आयोजित तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम और सातवें एशिया सिटीज समिट में अपनी दो हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी BluHealth और BioSter को पेश किया है। BluHealth एक AI आधारित हेल्थ स्क्रीनिंग कियोस्क है, जो बिना किसी उपकरण को शरीर के अंदर डाले कैमरे की मदद से कुछ ही मिनटों में स्वास्थ्य से जुड़े अहम संकेतों की जांच कर सकता है।

advertisement

वहीं, BioSter एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो अस्पतालों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों की हवा और सतहों को हानिकारक रोगाणुओं से सुरक्षित रखने में मदद करती है। कंपनी के मुताबिक, कई देशों के मेयर और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने इन दोनों टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी दिखाई है। कई अधिकारियों ने अपने शहरों में इनके इस्तेमाल की संभावनाओं पर आगे बातचीत करने की इच्छा भी जताई है।

कंपनी का शेयर आज सुबह 9:55 बजे तक बीएसई पर 0.25% या 0.04 रुपये गिरकर 15.74 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.06% या 0.01 रुपये टूटकर 15.76 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

हाल ही में कंपनी ने अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस ऑर्डर के तहत कंपनी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS), पेरोल और पेंशन से जुड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करेगी। 

कंपनी के मुताबिक, इस ऑर्डर की कुल शुरुआती वैल्यू ₹1,68,74,000 यानी करीब ₹1.69 करोड़ है। शुरुआत में यह कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए दिया गया है। अगर कंपनी का प्रदर्शन संतोषजनक रहता है, तो इसे दो साल और बढ़ाया जा सकता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।