scorecardresearch

स्मॉल कैप कंपनी का बड़ा दांव, CareTech AI ग्रुप के 100% अधिग्रहण को बोर्ड की मंजूरी - उछला स्टॉक

दरअसल बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड मेंबर्स ने अमेरिका की CareTech AI Inc. और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली दो कंपनियों CareCareer Tech LLC और Envision NJ LLC को मिलाकर बने Target Group के 100% तक अधिग्रहण के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

Advertisement

Stock in Focus: शेयर बाजार में मंगलवार को एक बार फिर से ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) का स्टॉक निवेशकों के रडार पर है। दरअसल बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड मेंबर्स ने अमेरिका की CareTech AI Inc. और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली दो कंपनियों CareCareer Tech LLC और Envision NJ LLC को मिलाकर बने Target Group के 100% तक अधिग्रहण के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

advertisement

यह अधिग्रहण शेयर स्वैप के जरिए किया जाएगा, जिसमें कंपनी अपने इक्विटी शेयरों का प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट करेगी। कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि CareTech AI Inc. अमेरिका की AI आधारित हेल्थकेयर टेक और सर्विस कंपनी है। इसकी कंपनी CareCareer Tech LLC अमेरिका में एक्यूट, पोस्ट-एक्यूट, व्यवहारिक स्वास्थ्य, स्कूल के लिए AI-enabled healthcare workforce platform चलाती है। वहीं Envision NJ LLC एंटरप्राइज ऑटोमेशन और ऑर्केस्ट्रेशन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है।

Target Group के management के अनुसार, 2025 में इसका कंसो रेवेन्यू करीब US$80.2 मिलियन रहा। वहीं 31 जुलाई 2026 तक सात महीनों में रेवेन्यू करीब US$67.7 मिलियन रहा है। पूरे कैलेंडर वर्ष 2026 में रेवेन्यू करीब US$116 मिलियन रहने का अनुमान है। हालांकि, ये आंकड़े Target Group के मैनेजमेंट की ओर से दिए गए हैं और इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी ड्यू डिलिजेंस के दौरान की जाएगी।

Blue Cloud Softech Share Price

कंपनी का शेयर आज सुबह 9:20 बजे तक बीएसई पर 1.69% या 0.39 रुपये चढ़कर 23.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसने SpaceX International Ltd, MY के साथ हुए Master Services Agreement (MSA) के तहत सेवाओं की डिलीवरी शुरू कर दी है। इसके तहत Statement of Work No. 1 का काम 24 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है।

इस पहले वर्क ऑर्डर की कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 15 करोड़ डॉलर (USD 150 million) है। इसमें AI Infrastructure के लिए 7 करोड़ डॉलर, Cybersecurity के लिए 2.5 करोड़ डॉलर, Telecommunications के लिए 2.5 करोड़ डॉलर और Data Centre Solutions के लिए 3 करोड़ डॉलर शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, मौजूदा तिमाही से इस प्रोजेक्ट की डिलीवरी और बिलिंग शुरू होने की उम्मीद है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।