scorecardresearch

Bajaj Housing Finance Share अपने हाई से 15 प्रतिशत नीचे, अब खरीदने का मौका?

Bajaj Housing Finance ने 188 रुपए प्रति शेयर का हाई बनाया। स्टॉक करीब 15 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आ चुका है। अब सवाल ये है कि क्या अब उन निवेशकों के लिए इस स्टॉक में खरीदारा मौका है जो IPO में चूक गए थे?

Advertisement
Bajaj Housing Finance stock:
Bajaj Housing Finance stock:


Bajaj Housing Finance ltd. (BHFL) के शेयर ने निवेशकों को मालामाल बनाया। खासकर ऐसे निवेशकों को जिनको IPO अलॉट हुआ, उनका पैसा डबल हो गया। कुछ वक्त पहले ही स्टॉक ने 188 रुपए प्रति शेयर का हाई बनाया। इन लेवल से स्टॉक करीब 15 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आ चुका है। अब सवाल ये है कि क्या अब उन निवेशकों के लिए इस स्टॉक में खरीदारा मौका है जो IPO में चूक गए थे?  

advertisement

मार्केट कैपिटलाइजेशन
सितंबर में Bajaj Housing Finance ltd. (BHFL) ने दमदार लिस्टिंग के बाद स्टॉक ने अपना 52 वीक हाई 188 रुपए प्रति शेयर हाई बनाया। अपने हाई से शेयर 9.6X की प्राइस टू बुक रेश्यो पर ट्रेड करता दिखा। अगर Bajaj Housing Finance के मार्केट कैपिटलाइजेशन की बात की जाए तो देश की 10 सबसे बड़ी फाइनेंस कंपनियों के बराबर है। हालांकि HUDCO को इस फाइनेंस कंपनियों की मार्केट कैपिटलाइजेशन की लिस्ट से बाहर रखा गया है। तो चलिए जानते हैं स्टॉक में खरीदारी करनी है या नहीं?

फंडामेंटल
मार्केट दिग्गजों की मानें तो बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने पिछले कुछ सालों में अपने वित्तीय प्रदर्शन में लगातार वृद्धि दिखाई है। कंपनी की आय, मुनाफा और प्रति शेयर आय (EPS) में सुधार के साथ-साथ टैक्स दर में कमी ने नेट प्रॉफिट को बढ़ाने में मदद की है। प्रमोटर्स का 88.75% हिस्सेदारी होना ये बताता है कि कंपनी का नियंत्रण प्रमुख रूप से प्रमोटर्स के पास है, जिससे यह एक स्थिर और सशक्त वित्तीय संस्थान के रूप में उभर कर सामने आई है।

कहां तक जाएगा शेयर?
बिजनेस टुडे बाजार ने मार्केट एक्सपर्ट राघवेंद्र सिंह से बात की। उनका कहना है कि स्टॉक का मौजूदा भाव खरीदारी के लिए ठीक है।  उन्होंने स्टॉक पर लॉन्ग और शॉर्ट टर्म के टारगेट दिए हैं। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में स्टॉक का भाव 200 रुपए प्रति शेयर देखने को मिल सकता है। वहीं लॉन्ग टर्म के हिसाब से 300 रुपए प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया गया है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न
सितंबर 2024 तक, Bajaj Housing Finance ltd. (BHFL) के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, प्रमोटर्स के पास कंपनी के 88.75% शेयर हैं। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) के पास 2.34% और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) के पास 2.51% हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरधारकों का हिस्सा 6.39% है। कंपनी में कुल 17,34,271 शेयरधारक हैं, जो दर्शाता है कि कंपनी ने पब्लिक और संस्थागत निवेशकों दोनों का ध्यान आकर्षित किया है, हालांकि प्रमोटर्स का बड़ा हिस्सा इसे प्रमुखता देता है।
 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।