किन Mutual Funds ने अक्टूबर में Adani stocks को बेचा-खरीदा?
अमेरिका से आई खबर के चलते Adani Group के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ अमेरिका में रिश्वतखोरी के आरोप लगाए गए। इस तरह की खबर आने के बाद आपको बता होने चाहिए कि किन म्यूचुअल फंड्स ने अक्टूबर 2024 में अडानी ग्रुप के किन शेयरों में खरीदारी और बिक्री की है।

अमेरिका से आई खबर के चलते Adani Group के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ अमेरिका में रिश्वतखोरी के आरोप लगाए गए। इस तरह की खबर आने के बाद आपको बता होने चाहिए कि किन म्यूचुअल फंड्स ने अक्टूबर 2024 में अडानी ग्रुप के किन शेयरों में खरीदारी और बिक्री की है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक म्यूचुअल फंड निवेशकों को अडानी के शेयरों में अपनी हिस्सेदारी का मूल्यांकन करना चाहिए।
Adani Enterprises
ट्रेंडलाइन डेटा के अनुसार अक्टूबर 2024 में 83 म्यूचुअल फंड्स ने शेयर खरीदे, जबकि 20 फंड्स ने बेचे, जिसके परिणामस्वरूप 46.07 लाख शेयरों की नेट बढ़ोतरी हुई।
सबसे बड़ा खरीदार: Quant Small Cap Fund Growth
सबसे बड़ा सेलर: Invesco India Arbitrage Fund Growth
Adani Ports & SEZ
अडानी पोर्ट्स में 121 म्यूचुअल फंड्स ने शेयर खरीदे और 27 ने बेचे, जिससे 13.10 लाख शेयरों की नेट बढ़ोतरी हुई।
सबसे बड़ा खरीदार: SBI Focused Equity Fund Growth
सबसे बड़ा विक्रेता: Kotak Balanced Advantage Fund Regular Growth
Adani Power
अक्टूबर 2024 में 61 फंड्स ने शेयर खरीदे जबकि 5 फंड्स ने बेचे, जिसके परिणामस्वरूप 15.63 लाख शेयरों की नेट बढ़ोतरी हुई।
सबसे बड़ा खरीदार: SBI Nifty India Consumption Index Fund ने 98,629 शेयर जोड़े (इक्विटी का 0.00% हिस्सा)
सबसे बड़ा विक्रेता: Tata Equity P/E Fund ने 19.99 लाख शेयर बेचे (इक्विटी का 0.05% हिस्सा)
Adani Energy Solutions
अडानी एनर्जी सॉल्यूशन्स में 48 फंड्स ने शेयर खरीदे और 6 ने बेचे, जिससे 3.5 लाख शेयरों की नेट बढ़ोतरी हुई।
सबसे बड़ा खरीदार: ICICI Prudential Nifty Next 50 ETF
सबसे बड़ा विक्रेता: Tata Retirement Savings Progressive Fund Growth
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

