scorecardresearch

4 साल पहले हुई थी C-section डिलीवरी! लेकिन अब नई हेल्थ पॉलिसी लेते वक्त क्या इसे Pre-existing condition माना जाएगा?

सी-सेक्शन के बाद हेल्थ इंश्योरेंस लेना आसान होता है, क्योंकि इसे आमतौर पर प्री-एग्जिस्टिंग बीमारी नहीं माना जाता। अगर भविष्य में इससे जुड़ी कोई समस्या होती है, तो वेटिंग पीरियड के बाद उसका खर्च कवर हो सकता है। अलग पॉलिसी लेने से बेहतर और स्वतंत्र कवरेज मिलता है।

Advertisement

मैं 34 साल की हूँ और चार साल पहले मेरी सी-सेक्शन (ऑपरेशन) से डिलीवरी हुई थी। अभी मैं अपने नाम से अलग हेल्थ इंश्योरेंस लेना चाहती हूं क्योंकि फिलहाल मैं पति के फैमिली फ्लोटर प्लान में कवर हूं। क्या नई पॉलिसी लेते समय मेरी पुरानी सी-सेक्शन डिलीवरी को पहले से मौजूद बीमारी (pre-existing condition) माना जाएगा? और अगर भविष्य में इससे जुड़ी कोई समस्या होती है, तो क्या उसका खर्च इंश्योरेंस में कवर होगा?

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

ICICI Lombard में हेड – हेल्थ प्रोडक्ट्स, ऑपरेशंस एवं सर्विसेज, प्रिया देशमुख की सलाह:

क्या C-section प्री-एग्जिस्टिंग डिजीज माना जाएगा?

प्रिया देशमुख के मुताबिक, C-section को किसी क्रॉनिक बीमारी की तरह 'प्री-एग्जिस्टिंग कंडीशन' नहीं माना जाता। अगर आपकी डिलीवरी को चार साल हो चुके हैं और आप पूरी तरह रिकवर हैं, तो इसे एक 'पास्ट मेडिकल इवेंट' माना जाएगा। इसका मतलब है कि नया हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय यह आपके लिए बड़ी बाधा नहीं बनेगा और सामान्य कवरेज मिल सकता है।

क्या भविष्य की बीमारियां कवर होंगी?

अगर भविष्य में C-section से जुड़ी कोई मेडिकल समस्या होती है- जैसे एडहेजन या सर्जरी की जरूरत तो वह आमतौर पर कवर होती है। हालांकि, यह कवरेज पॉलिसी के नियमों और लागू वेटिंग पीरियड के बाद ही मिलेगा। एक बार वेटिंग पीरियड पूरा हो जाए, तो इसे अन्य बीमारियों की तरह ही ट्रीट किया जाता है।

मैटरनिटी कवर पर क्या नियम हैं?

यह समझना जरूरी है कि भविष्य की प्रेग्नेंसी से जुड़े खर्चों के लिए हर पॉलिसी में एक तय मैटरनिटी वेटिंग पीरियड होता है। यह नियम सभी पर लागू होता है- चाहे पहले C-section हुआ हो या नहीं। यानी नई पॉलिसी लेने के बाद तुरंत मैटरनिटी क्लेम नहीं किया जा सकता।

फैमिली फ्लोटर से अलग पॉलिसी क्यों लें?

अगर आप अभी पति की फैमिली फ्लोटर पॉलिसी में कवर हैं, तो अपना अलग हेल्थ कवर लेना एक अच्छा कदम हो सकता है। इससे आपको लंबी अवधि के फायदे मिलते हैं, जैसे:

  • अपनी अलग कवरेज लिमिट
  • लगातार पॉलिसी रखने का फायदा
  • भविष्य की बीमारियों और सर्जरी के लिए बेहतर सुरक्षा

आगे क्या करें?

आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस सिर्फ इमरजेंसी के लिए नहीं, बल्कि लंबी अवधि की सुरक्षा के लिए जरूरी है। C-section जैसी पिछली मेडिकल घटना को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह आमतौर पर आपकी पॉलिसी को प्रभावित नहीं करती।