फ्लाइट में फ्री बिजनेस या फर्स्ट क्लास सीट कैसे मिल सकती है? एयर होस्टेस ने बताए असली नियम
फर्स्ट क्लास या बिजनेस क्लास में अपग्रेड पाने के लिए बहाने बनाना या केबिन क्रू से रिक्वेस्ट करना आमतौर पर काम नहीं आता। 15 साल का अनुभव रखने वाली फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि जल्दी चेक-इन, अकेले सफर और साफ-सुथरा पहनावा आपके चांस बढ़ा सकते हैं।

In Short
- फ्लाइट अपग्रेड की लिस्ट पहले ही तैयार हो जाती है।
- जल्दी ऑनलाइन चेक-इन से बढ़ सकते हैं चांस।
- अकेले सफर करने वालों को मिल सकता है फायदा।
Flight Upgrade Tips:हवाई सफर करने वाले बहुत से लोगों का सपना होता है कि उन्हें कभी फर्स्ट क्लास या बिजनेस क्लास में बैठने का मौका मिले। कई यात्रियों को लगता है कि एयर होस्टेस से कहने, कोई खास वजह बताने या ज्यादा पैसे देने की पेशकश करने से उनकी सीट अपग्रेड हो सकती है
आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट अटेंडेंट बारबरा बैसिलिएरी ने सीट अपग्रेड को लेकर उन बातों का खुलासा किया है, जिनके बारे में ज्यादातर यात्रियों को सही जानकारी नहीं होती।
फ्लाइट अटेंडेंट नहीं करती आखिरी फैसला
जब कोई यात्री विमान में बैठने के बाद अपग्रेड की बात करता है, तब तक फैसला हो चुका होता है। केबिन क्रू को एयरलाइन पहले से एक लिस्ट देती है और उसी के हिसाब से सीट बदली जाती है।
ये खबर पढ़ना न भूलें: ITR भरने से पहले जरूर चेक करें AIS, छोटी गलती से अटक सकता है टैक्स रिफंड
आमतौर पर एयरलाइन उन यात्रियों को पहले मौका देती है, जो उसके साथ बार-बार सफर करते हैं। ऐसे यात्रियों का लॉयल्टी स्टेटस जितना ज्यादा होता है, अपग्रेड मिलने की उम्मीद भी उतनी बढ़ जाती है।
जल्दी चेक-इन करना या सकता है काम
बारबरा के मुताबिक, अगर दो यात्रियों की स्थिति बराबर हो, तो जल्दी ऑनलाइन चेक-इन करना फायदा दे सकता है।
जैसे ही ऑनलाइन चेक-इन शुरू हो, उसी समय सीट कन्फर्म कर लेना बेहतर रहता है। कुछ एयरलाइंस में बराबर स्टेटस होने पर पहले चेक-इन करने वाले यात्री को आगे रखा जा सकता है।
अकेले सफर में मिल सकता है मौका
अकेले यात्रा करने वाले यात्री की सीट बदलना एयरलाइन के लिए ज्यादा आसान होता है। एक व्यक्ति को दूसरी सीट पर भेजा जा सकता है, लेकिन पूरे परिवार या बड़े ग्रुप को साथ बैठाना मुश्किल हो जाता है।
इसी वजह से अकेले सफर करने वालों को अपग्रेड मिलने का मौका थोड़ा ज्यादा हो सकता है।
कपड़े भी बिगाड़ सकते हैं बात
सिर्फ महंगे कपड़े पहन लेने से फर्स्ट क्लास की सीट नहीं मिलती। हालांकि बहुत ज्यादा कैजुअल या बेतरतीब कपड़े पहनने से गलत असर पड़ सकता है।
बारबरा का कहना है कि साफ-सुथरे और ठीक तरीके से कपड़े पहनना बेहतर रहता है। हाल ही में एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने दावा किया था कि कपड़ों की वजह से उन्हें लुफ्थांसा की फ्लाइट में चढ़ने से रोका गया। एयरलाइन ने कहा था कि यात्रियों के कपड़े सार्वजनिक जगह के हिसाब से होने चाहिए।
आखिर में सीट अपग्रेड होगा या नहीं, यह एयरलाइन के नियम, यात्री के स्टेटस और खाली सीटों पर ही निर्भर करता है।

