scorecardresearch

म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित

म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय केवल रिटर्न ही नहीं, बल्कि एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड को समझना भी जरूरी है। ये दोनों आपके कुल मुनाफे पर सीधा असर डालते हैं। सही जानकारी के साथ निवेश करने से आप बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं और अनावश्यक खर्च से बच सकते हैं।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • एक्सपेंस रेशियो जितना कम होगा, निवेशक को मिलने वाला नेट रिटर्न उतना ज्यादा रहेगा।
  • एग्जिट लोड समय से पहले पैसा निकालने पर लगने वाला शुल्क है, जो मुनाफे को कम कर सकता है।
  • निवेश से पहले फंड के चार्जेस और नियम समझना जरूरी है, सिर्फ हाई रिटर्न देखकर फैसला न लें।

Mutual Fund: ज्यादातर निए निवेशक सीधे स्टॉक मार्केट में निवेश करने के बजाए म्यूचुअल फंड में पैसा लगाकर अपने निवेश की शुरुआत करते हैं। नए निवेशक निवेश करने से पहले अपना अधिकतम ध्यान सिर्फ रिटर्न की तरफ रखते हैं लेकिन म्यूचुअल फंड की दुनिया में दो सबसे महत्वपूर्ण टर्म एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) और एग्जिट लोड (Exit Load) भी है जिसके बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) क्या होता है?

किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम को चलाने के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (AMC) कई तरह के खर्च करती हैं। इसमें फंड मैनेजर की फीस, एडमिनिस्ट्रेशन खर्च, मार्केटिंग और विज्ञापनों का खर्च शामिल होता है। इन सभी खर्चों को मिलाकर जो सालाना फीस आपसे ली जाती है, उसे 'एक्सपेंस रेशियो' कहते हैं।

यह कैसे काम करता है?

मान लीजिए आपने ₹1 लाख निवेश किए हैं और फंड का एक्सपेंस रेशियो 1% है। इसका मतलब है कि आपको सालाना ₹1,000 फीस के रूप में देने होंगे।

रिटर्न पर कितना असर?

एक्सपेंस रेशियो आपके फंड की नेट एसेट वैल्यू (NAV) से हर दिन घटाया जाता है। इसलिए, जिस फंड का एक्सपेंस रेशियो जितना कम होगा, आपका नेट प्रॉफिट उतना ही अधिक होगा।

एग्जिट लोड (Exit Load) क्या होता है?

एग्जिट लोड वह फीस या जुर्माना है जो म्यूचुअल फंड कंपनियां आपसे तब वसूलती हैं जब आप तय समय सीमा से पहले अपनी यूनिट्स बेचते हैं या पैसा निकालते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य निवेशकों को लंबे समय तक निवेशित रहने के लिए प्रोत्साहित करना है।

समय सीमा और दर

आमतौर पर, इक्विटी फंड्स में यदि आप 1 साल से पहले पैसा निकालते हैं, तो 1% का एग्जिट लोड लगता है। हालांकि, अलग-अलग स्कीम (जैसे लिक्विड फंड) में यह समय सीमा और दर अलग-अलग हो सकती है।

एक्सेप्शन

कुछ फंड्स 'निल एग्जिट लोड' (Nil Exit Load) के साथ आते हैं, जिनमें पैसा निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगता।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड्स निवेश बाज़ार जोखिमों के अधीन है। ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।