scorecardresearch

ICICI Prudential Mutual Fund ने बदले 18 स्कीम्स के नाम, Equity से Debt और Hybrid फंड तक हुए बड़े बदलाव

ICICI Prudential Mutual Fund ने अपनी 18 म्यूचुअल फंड स्कीम्स के नाम बदल दिए हैं। Equity, Debt और Hybrid कैटेगरी के इन फंड्स के नए नाम 26 अगस्त 2026 से लागू हो चुके हैं। अगर आपने इनमें निवेश किया है, तो जानिए किस स्कीम का नाम बदला और इसका निवेशकों पर क्या असर होगा।

Advertisement
AI Generated Image

ICICI Prudential Mutual Fund ने अपनी कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स के नाम में बदलाव किया है। नए नाम 26 अगस्त 2026 से लागू हो चुके हैं। इस बदलाव के तहत Equity, Debt और Hybrid कैटेगरी की कुल 18 स्कीम्स के नाम बदले गए हैं। नए नामों के साथ अब निवेशक फंड की कैटेगरी और उसकी पहचान को पहले से ज्यादा आसानी से समझ सकेंगे।

advertisement

Equity कैटेगरी की स्कीम्स में बदलाव

ICICI Prudential Mutual Fund ने Equity कैटेगरी की कई स्कीम्स के नाम बदले हैं। इसमें ICICI Prudential Dividend Yield Equity Fund का नाम बदलकर ICICI Prudential Dividend Yield Fund कर दिया गया है।

वहीं ICICI Prudential Focused Equity Fund अब ICICI Prudential Focused Fund के नाम से जाना जाएगा। ICICI Prudential Pharma Healthcare and Diagnostics (P.H.D) Fund का नया नाम ICICI Prudential Healthcare Fund रखा गया है।

इसके अलावा ICICI Prudential Midcap Fund का नाम बदलकर ICICI Prudential Mid Cap Fund, ICICI Prudential Multicap Fund का नाम बदलकर ICICI Prudential Multi Cap Fund और ICICI Prudential Smallcap Fund का नाम बदलकर ICICI Prudential Small Cap Fund किया गया है।

ICICI Prudential Flexicap Fund अब ICICI Prudential Flexi Cap Fund के नाम से जाना जाएगा। वहीं ICICI Prudential ELSS Tax Saver Fund के नाम में भी बदलाव किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

Debt कैटेगरी के फंड्स के नाम बदले

Debt कैटेगरी की योजनाओं में भी बदलाव किया गया है। ICICI Prudential Savings Fund का नाम बदलकर ICICI Prudential Ultra Short to Short Term Fund कर दिया गया है।

इसके अलावा ICICI Prudential Medium Term Bond Fund अब ICICI Prudential Medium Term Fund कहलाएगा। ICICI Prudential Long Term Bond Fund का नया नाम ICICI Prudential Long Term Fund रखा गया है।

ICICI Prudential Bond Fund को अब ICICI Prudential Medium to Long Term Fund और ICICI Prudential All Seasons Bond Fund को ICICI Prudential Dynamic Term Fund के नाम से जाना जाएगा।

Hybrid और अन्य स्कीम्स में भी बदलाव

कंपनी ने Hybrid कैटेगरी की योजनाओं के नाम भी बदले हैं। ICICI Prudential Equity & Debt Fund का नया नाम ICICI Prudential Aggressive Hybrid Fund किया गया है।

वहीं ICICI Prudential Regular Savings Fund अब ICICI Prudential Conservative Hybrid Fund कहलाएगा। ICICI Prudential Multi-Asset Fund का नाम बदलकर ICICI Prudential Multi Asset Allocation Fund कर दिया गया है।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड्स निवेश बाज़ार जोखिमों के अधीन है। ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।