इंडिगो और अकासा के 10 विमानों में बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इंडिगो ने अपनी दो फ्लाइट्स के बारे में आधिकारिक बयान जारी किया है। पहले बयान में कंपनी ने कहा, "हम मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट 6E 17 से संबंधित स्थिति के बारे में अवगत हैं। हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, साथ ही दिशानिर्देशों के अनुसार सभी जरूरी एहतियाती कदम उठा रहे हैं।"

विमानन क्षेत्र में बम की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एक बार फिर 10 अलग-अलग फ्लाइट्स में बम होने की धमकी मिली, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। इनमें पांच फ्लाइट इंडिगो और पांच फ्लाइट अकासा एयरलाइंस की शामिल हैं।
इंडिगो ने अपनी दो फ्लाइट्स के बारे में आधिकारिक बयान जारी किया है। पहले बयान में कंपनी ने कहा, "हम मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट 6E 17 से संबंधित स्थिति के बारे में अवगत हैं। हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, साथ ही दिशानिर्देशों के अनुसार सभी जरूरी एहतियाती कदम उठा रहे हैं।"
दूसरे बयान में इंडिगो ने कहा, "हम दिल्ली से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 11 से जुड़ी स्थिति को लेकर भी सतर्क हैं। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, और हम सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं।"