
Cyient DLM की बाजार में धमाकेदार एंट्री, 52% प्रीमियम पर लिस्ट
BSE पर इसकी लिस्टिंग 51% प्रीमियम के साथ 401 रुपये प्रति शेयर पर हुई है। इससे पहले Ideaforge की दमदार लिस्टिंग हुई थी। शेयर बाजार में एक के बाद आईपीओ में निवेशकों का रूझान देखने को मिल रहा है।

Cyient DLM की शेयर बाजार में आज धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। कंपनी का शेयर NSE पर 52.1% प्रीमियम के साथ 403 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है। इस IPO का प्राइस बैंड 250- 265 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। BSE पर इसकी लिस्टिंग 51% प्रीमियम के साथ 401 रुपये प्रति शेयर पर हुई है। इससे पहले Ideaforge की दमदार लिस्टिंग हुई थी। शेयर बाजार में एक के बाद आईपीओ में निवेशकों का रूझान देखने को मिल रहा है। खुलने के बाद ही इंट्रा डे में ये स्टॉक 425 रुपये तक पहुंच गया।

इश्यू को मिला था बंपर रिस्पॉन्स
इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 27 जून को खुला था और 30 जून को बंद हुआ। रिटेल हिस्सा 52.17 गुना भरा था, QIB का हिस्सा 95.87 गुना भरा था, NII का हिस्सा 47.75 गुना कर्मचारियों का हिस्सा 2.60 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
कहां होगा पैसों का इस्तेमाल
कंपनी इस इश्यू के जरिए 592 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 2,23,39,623 शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल था। इश्यू के जरिए मिली राशि में से 291.09 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल, 43.57 करोड़ कैपेक्स पर खर्च करेगी।
क्या काम करती है साएंट DLM?
साएंट DLM लिमिटेड की शुरुआत 30 जून 1993 को हुई थी। ये एक इंटिग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज और सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है। इसका फोकस प्रोडक्ट के डिजाइन, बिल्डिंग और मेनटेनेंस पर होता है। कंपनी सेफ्टी क्रिटिकल सिस्टम जैसे कॉकपिट, इन फ्लाइट सिस्टम, लैंडिंग सिस्टम और मेडिकल डाइग्नोस्टिक इक्विपमेंट में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रिंटेड सर्किट बोर्ड, केबल हार्नेस और बॉक्स बिल्ड को बनाती है। Cyient DLM का भारत में कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी मौजूद नहीं है लेकिन इसकी टक्कर Hon Hai टेक्नोलॉजी या Foxconn के साथ होगी।

