scorecardresearch

₹9.99 लाख से शुरू नई Skoda Slavia, अब पीछे बैठने वालों को भी मिलेगा मसाजर का मजा

Skoda ने नई Slavia Facelift को भारत में करीब 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। कार में डिजाइन और केबिन से जुड़े कई बदलाव किए गए हैं। सबसे ज्यादा ध्यान इसके रियर-सीट मसाजर पर है। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा और नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है।

Advertisement
नई Skoda Slavia की शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख रखी गई है।
नई Skoda Slavia की शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख रखी गई है।

In Short

  • नई Skoda Slavia की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।
  • पीछे की दोनों बाहरी सीटों पर मसाजर मिलता है, जिसे Skoda फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर बता रही है।
  • - 1.0 TSI इंजन के साथ अब नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

Skoda ने भारत में अपनी Slavia Facelift लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9,99,900 रुपये यानी करीब 10 लाख रुपये रखी गई है। नई Slavia में डिजाइन और फीचर्स में कई बदलाव किए गए हैं। कार में नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है।

Skoda Slavia Facelift Prestige AT, Estimated Price 16.50 Lakh - Check  Mileage, Specs, Launch Date, Images @ ZigWheels

advertisement

पीछे बैठने वालों को मिलेगा मसाजर

Slavia Facelift Rear Seats Image, Slavia Facelift Photos in India - CarWale

नई Skoda Slavia का सबसे खास फीचर रियर-सीट मसाजर है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में पहली बार दिया गया फीचर है। हालांकि, मसाजर केवल पीछे की दोनों बाहरी सीटों पर मिलेगा। बीच वाली सीट पर यह सुविधा नहीं दी गई है।

डिजाइन में क्या बदला?

Slavia के फ्रंट डिजाइन को अपडेट किया गया है। इसमें नए ऑल-LED हेडलाइट्स और सीक्वेंशियल LED इंडिकेटर्स दिए गए हैं। नई ग्रिल में क्रोम इंसर्ट मिलते हैं। बंपर को भी नया डिजाइन दिया गया है और अब LED प्रोजेक्टर फॉग लाइट्स मिलती हैं।

पीछे की तरफ भी टेललाइट्स को अपडेट किया गया है और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। Monte Carlo वेरिएंट में रेड ब्रेक कैलिपर्स और ऑल-ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

10.25-इंच डिजिटल डिस्प्ले

New Škoda Slavia: On-Road Price, Images & Interior | Škoda India

कार के अंदर अब 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी मिलता है। इसके अलावा 10-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट दिया गया है।

नई Slavia में 360-डिग्री कैमरा भी मिलता है, जो पार्किंग के दौरान कार के आसपास का नजारा देखने में मदद करता है।

New Škoda Slavia: On-Road Price, Images & Interior | Škoda India

मैनुअल वेरिएंट की कीमत

1.0 TSI इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। Classic की कीमत 9.99 लाख रुपये, Classic+ की 10.99 लाख रुपये, Signature की 13.94 लाख रुपये, Sportline की 14.34 लाख रुपये और Prestige की कीमत 15.89 लाख रुपये है।

ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत

1.0 TSI के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। Classic+ की कीमत 12.49 लाख रुपये, Signature की 14.94 लाख रुपये, Sportline की 15.34 लाख रुपये, Prestige की 16.89 लाख रुपये और Monte Carlo की कीमत 17.29 लाख रुपये है।

The new Škoda Slavia features a refreshed look and an exclusive colour -  Škoda Storyboard

वहीं, ज्यादा पावरफुल 1.5 TSI इंजन 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक के साथ आता है। Prestige 1.5 TSI DSG की कीमत 18.59 लाख रुपये और Monte Carlo 1.5 TSI DSG की कीमत 18.84 लाख रुपये है।

इंजन में क्या मिलेगा?

1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन 114 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। वहीं, 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक दिया गया है।

advertisement

नई Skoda Slavia कुल 10 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें Arctic Silver और Cappuccino Beige दो नए कलर शामिल किए गए हैं।