scorecardresearch

Ducati की रेसिंग DNA वाली बाइक तैयार: Multistrada V4 Pikes Peak में मिलेगा 170hp V4 इंजन

Ducati ने अपनी हाई परफॉर्मेंस एडवेंचर बाइक Multistrada V4 Pikes Peak का 2027 मॉडल पेश किया है। नई बाइक को कंपनी की MotoGP और World Superbike रेसिंग मशीनों से प्रेरित डिजाइन दिया गया है। इसमें दमदार V4 इंजन, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स और रेसिंग फोकस्ड हार्डवेयर मिलेंगे। Ducati इसे अगले साल भारत में लॉन्च करेगी।

Advertisement
Multistrada V4 Pikes Peak
Multistrada V4 Pikes Peak

In Short

  • Ducati Multistrada V4 Pikes Peak में नया रेसिंग इंस्पायर्ड लिवरी डिजाइन मिला।
  • बाइक में 1,158cc V4 इंजन के साथ 170hp पावर मिलेगी।
  • भारत में 2027 में लॉन्च होगी नई Multistrada V4 Pikes Peak।

Ducati ने अपनी हाई परफॉर्मेंस एडवेंचर मोटरसाइकिल Multistrada V4 Pikes Peak के 2027 मॉडल को पेश किया है। नई बाइक को कंपनी की MotoGP और World Superbike Championship रेसिंग मशीनों से प्रेरित नया लिवरी डिजाइन दिया गया है। Ducati ने पुष्टि की है कि यह बाइक भारत में 2027 में लॉन्च की जाएगी।

advertisement

नई Multistrada V4 Pikes Peak की डिजाइनिंग Ducati के Centro Stile और Drudi Performance ने मिलकर की है। इसमें Desmosedici GP और Panigale V4 R रेस बाइक से प्रेरित ग्राफिक्स मिलते हैं। बाइक में कार्बन फाइबर कंपोनेंट्स, स्ट्रीट लीगल टाइटेनियम Akrapovič सिलेंसर, लो स्मोक्ड विंडस्क्रीन, गोल्ड एनोडाइज्ड Öhlins फोर्क स्लाइडर्स और Ducati Corse बैज दिए गए हैं।

Ducati Multistrada V4 Pikes Peak में 1,158cc V4 Granturismo इंजन दिया गया है। यह इंजन 170 hp की पावर और 124 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें MotoGP से प्रेरित काउंटर रोटेटिंग क्रैंकशाफ्ट दिया गया है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स, डेडिकेटेड Race Riding Mode और High Power Mode मिलते हैं, जो तेज रिस्पॉन्स और बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करते हैं।

बाइक को ज्यादा स्पोर्टी राइडिंग के लिए तैयार किया गया है। इसमें 17-इंच फ्रंट व्हील और फाइव-स्पोक फोर्ज्ड एल्यूमीनियम व्हील्स दिए गए हैं, जो Pirelli Diablo Rosso IV टायर के साथ आते हैं। इसमें Öhlins Smart EC 2.0 सेमी-एक्टिव इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन मिलता है, जो राइडिंग कंडीशन के हिसाब से खुद को एडजस्ट करता है।

Multistrada V4 Pikes Peak में एल्यूमीनियम मोनोकोक फ्रेम और सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म दिए गए हैं। स्टैंडर्ड Multistrada V4 के मुकाबले इसमें ज्यादा स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन मिलती है। इसके फुटपेग्स को ऊंचे और पीछे की ओर रखा गया है, जबकि हैंडलबार को लो और नैरो डिजाइन दिया गया है।

फीचर्स के मामले में भी यह बाइक काफी एडवांस है। इसमें Bosch-Brembo कॉर्नरिंग ABS, Ducati Traction Control, Ducati Wheelie Control और Engine Brake Control जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाइक में Race, Sport, Touring, Urban और Wet जैसे पांच राइडिंग मोड दिए गए हैं।

इसके अलावा, बाइक में फ्रंट और रियर रडार सिस्टम मिलता है, जो Adaptive Cruise Control और Blind Spot Detection को सपोर्ट करता है। इसमें 6.5-इंच कलर TFT डिस्प्ले, Ducati Connect और Ducati Quick Shift जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Ducati ने अभी भारत में Multistrada V4 Pikes Peak की कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, कंपनी ने पुष्टि की है कि यह बाइक 2027 में भारतीय बाजार में आएगी।