G20 में शामिल कौन-कौन से मेहमान होंगे शामिल, कौन होगा स्वागतकर्ता, आइये जानते है

जी-20 की बैठक भारत मंडपम में ही होनी है। भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों के आकर्षण के लिए बहुत कुछ है। भारत के हर राज्य की संस्कृति से लेकर लोक परंपरा तक को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल्स में मेहमानों को काफी कुछ देखने को मिलेगा। दीवारों पर एक से बढ़कर एक कलाकृतियां, पेटिंग्स से लेकर छतों पर झूमते बेहद आकर्षक लग रहे हैं। साढ़े सात सौ करोड़ रुपये की लागत से तैयार किये गये भारत मंडपम् के अंदर की सजावट बेहद खूबसूरत है।

Advertisement
G20 को लेकर तैयारी लगभग आखरी चरम पर पहुंच चुकी है
G20 को लेकर तैयारी लगभग आखरी चरम पर पहुंच चुकी है

By BT बाज़ार डेस्क:

G20 को लेकर तैयारी लगभग आखरी चरम पर पहुंच चुकी है। पूरे इलाके को किले के रूप में तब्दील कर दिया गया है। विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। भारत मंडपम से दुनिया इस बार भारत के ताकत का जलवा देखने को तैयार है। देश का सबसे बड़ा इनडोर हॉल यानी भारत मंडपम दुनिया की महाशक्तियों को एक मंच पर लाने के लिए तैयार है। ये पहली बार होगा, जब दुनिया के शक्तिशाली देश के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली में एक साथ एक वक्त पर मौजूद नजर आएंगे। 48 घंटे के लिए भारत की राजधानी दिल्ली दुनिया का सबसे हॉट सेंटर होगा। दिल्ली दुनिया का सबसे सेफ जोन होगा। पूरी दुनिया की नजरें भारत मंडपम पर होंगी, क्योंकि जी-20 समिट में बड़े-बड़े राष्ट्राध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

Also Read: दुनिया देखेगी भारत का जलवा, 48 घंटे के लिए दुनिया का हॉट सेंटर बनेगा दिल्ली, भारत मंडपम पर होंगी सबकी नजर

देश की राजधानी नई दिल्ली में 09-10 सितंबर को जी-20 की बैठक होनी है। मेहमानों के स्वागत के लिए देश की राजधानी  सज-धजकर तैयार है। इस बैठक में शामिल होने वाले विदेशी मेहमान शुक्रवार 8 सितंबर से ही दिल्ली पहुंचने लगे हैं। हलांकि इस बैठक में कई मेहमानों के नही आने पर कई कयास लगाए जा रहे थे। जानकरी के मुताबिक बैठक में शामिल होने वाले मेहमानो की एक सूची तैयार की गयी है जिसमे :

बैठक में शामिल होने वाले विदेशी मेहमान शुक्रवार 8 सितंबर से ही दिल्ली पहुंचने लगे हैं

जो बाइडेन की टीम में शामिल हैं ये लोग 

बाइडेन शाम छह बजकर पचपन मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे। बाइडेन के साथ उनकी हाई प्रोफाइल टीम भी दिल्ली आ रही हैं। बाइ़डन की टीम में बाइडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन, डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ जेन ओमैली डिलन और बाइडेन के ओवल ऑफिस ऑपरेशन की निदेशक एनी तोमासिनी शामिल हैं। दिल्ली पहुंचने के साथ बाइडेन सीधे पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत शुरू कर देंगे। अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि इस बैठक में भारत और अमेरिका दुनिया की तमाम समस्याओं पर बेहद अहम बातचीत करेंगे। बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 समिट में भारत नहीं आ रहे हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जगह जगह प्रधानमंत्री ली कियांग भारत आ रहे हैं।

जी-20 में शामिल हैं कौन-कौन से देश 

G20 में 19 व्यक्तिगत देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। ये देश हैं ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका हौ। इसी के साथ, जी 20 के सदस्य देश, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 85% वैश्विक व्यापार के 75% से अधिक और विश्व की जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

जी-20 को लेकर क्या है सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली में जी 20 के लिए जोरदार सुरक्षा की गई है। पूरे नई दिल्ली इलाके को किले में तब्दील कर दिया गया है। यहां 30 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। डिप्लोमैटिक एरिया में खास तौर पर डीआरडीओ ने एंटी ड्रोन राडार लगाया है जो पल भर में किसी उडते ऑब्जेक्ट के बारे में खबर दे देगा।  इसकी पहुंच में काफी बडा इलाका होगा। बता दें, सबसे कडी सुरक्षा आयोजन स्थल प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम से लेकर कर्तव्य पथ तक है जहां परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। इसी के साथ, दिल्ली के हर बॉर्डर पर सुरक्षा के इंतजाम किया गये है। गुरुग्राम से लेकर गाजियाबाद और नोएडा हर बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर है।  दिल्ली के अंदरूनी इलाकों में भी सुरक्षा सख्त है। कनाट प्लेस के आसपास आवाजाही काफी प्रतिबंधित कर दी गई है। हर आने-जाने वाले की तलाशी ली जा रही है। सड़क के साथ-साथ, यमुना नदी पर भी सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। यहां दिल्ली पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। राजघाट के पीछे यमुना खादर के इलाकों में सेंट्रल दिल्ली की पेट्रोलिंग लगातार की जा रही है। इन इलाकों में बाइक और किसी दूसरी गाड़ियों से पेट्रोलिंग करना आसान नहीं इसलिए ट्रैक्टर का सहारा लिया जा रहा है। 

दिल्ली में जी 20 के लिए जोरदार सुरक्षा की गई है

सज-धज के तैयार है भारत मंडपम

जी-20 की बैठक भारत मंडपम में ही होनी है। भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों के आकर्षण के लिए बहुत कुछ है। भारत के हर राज्य की संस्कृति से लेकर लोक परंपरा तक को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल्स में मेहमानों को काफी कुछ देखने को मिलेगा। दीवारों पर एक से बढ़कर एक कलाकृतियां, पेटिंग्स से लेकर छतों पर झूमते बेहद आकर्षक लग रहे हैं। साढ़े सात सौ करोड़ रुपये की लागत से तैयार किये गये भारत मंडपम् के अंदर की सजावट बेहद खूबसूरत है। दिल्ली की धरती पर विदेशी मेहमानों के आगमन का सिलसिला जारी रहने वाला है। मेहमानों के स्वागत के लिए सरकार के अलग-अलग मंत्री एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। वहीं, मेहमानों को पूरी कड़ी सुरक्षा के साथ दिल्ली के अलग-अलग होटलों में पहुंचाया जा रहा है।

Also Read: G20 Summit के लिए चप्पे-चप्पे पर कमांडर तैनात, AI का भी इस्तेमाल

 

Read more!
Advertisement