Vande Bharat: क्या आपके शहर में भी चलने वाली है वंदे भारत, लिस्ट देखिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार), 24 सितंबर को इन सभी वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जो राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात से होकर गुजरेंगी।

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को एक साथ 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को एक साथ 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे

By BT बाज़ार डेस्क:

प्रधानमंत्री Narendra Modi आज, 24 सितंबर को एक साथ 9 वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाएंगे। इन 9 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात के साथ ही देश के 11 राज्यों के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। इन सभी ट्रेनों को अलग-अलग रूट्स पर चलाया जाएगा। नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से पुरी, मदुरै और तिरुपति जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को कनेक्टिविटी मिलेगी।

Also Read: Flipkart Big Billion Days Sale : क्या- क्या मिलेगा सस्ता,मोबाइल पर कितना डिस्काउंट?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार), 24 सितंबर को इन सभी वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जो राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात से होकर गुजरेंगी।

ये हैं 9 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

1- उदयपुर- जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
2- तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
3- हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
4- विजयवाड़ा-चेन्नई (रेनिगुंटा के रास्ते) वंदे भारत एक्सप्रेस
5- पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
6- कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सेप्रेस
7- राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस
8- रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
9- जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत ट्रेनों की सौगात के साथ ही देश के 11 राज्यों के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी

Read more!
Advertisement