Hiroshima में गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण, PM मोदी ने रचा इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस समय जी7 देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान में है लेकिन प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हिरोशिमा में शांति के महादूत और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। खुद प्रधानमंत्री ने प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि गांधीवादी आदर्श विश्व की जरूरत हैं।

Advertisement
Hiroshima में गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण, PM मोदी ने किया
Hiroshima में गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण, PM मोदी ने किया

By Ankur Tyagi:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस समय G7 देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान में है लेकिन प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हिरोशिमा में शांति के महादूत और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। खुद प्रधानमंत्री ने प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि गांधीवादी आदर्श विश्व की जरूरत हैं। PM मोदी ने ट्वीट किया कि 'हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया, हिरोशिमा में यह मूर्ति एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश देती है। शांति और सद्भाव के गांधीवादी आदर्श विश्व स्तर पर प्रतिध्वनित होते हैं और लाखों लोगों को ताकत देते हैं।'' 

Also Read: हीरोशिमा में PM मोदी, पूरी दुनिया को देंगे शांति का संदेश

प्रतिमा के अनावरण से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने इसके बारे में ट्वीट कर जानकारी दी।प्रधानमंत्री ने लिखा,''आज सुबह PM किशिदा के साथ मुलाकात हुई, हमने भारत-जापान संबंधों की समीक्षा की और इस धरती को और बेहतर को बनाने के प्रयासों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी 19 से 21 मई तक मुख्य रूप से G7 एडवांस्ड इकोनॉमी के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए हिरोशिमा में रहेंगे। आज जी7 बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ भी मुलाकात की। पीएम मोदी अपनी कुर्सी से उठे और जो बाइडन को हाथ मिलाकर गले मिले। 

PM ने ट्वीट कर जानकारी दी

Read more!
Advertisement