Britain में Tata Group लगाएगा $5.2 बिलियन की गिगाफैक्ट्री

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि समूह अपने सभी व्यवसायों के स्थायी भविष्य के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है। उन्हाोंने कहा कि आज मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि टाटा समूह यूके में यूरोप की सबसे बड़ी बैटरी सेल बनाने की गीगाफैक्टी स्थापित करेगा।

Advertisement
टाटा ग्रुप ने ब्रिटेन में 5.2 बिलियन डॉलर के निवेश से गीगाफैक्ट्री लगाने का ऐलान किया है
टाटा ग्रुप ने ब्रिटेन में 5.2 बिलियन डॉलर के निवेश से गीगाफैक्ट्री लगाने का ऐलान किया है

By Ankur Tyagi:

Tata Group ने Britain में 5.2 बिलियन डॉलर के निवेश से गीगाफैक्ट्री लगाने का ऐलान किया है। इन बैटरीज का इस्तेमाल जैगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की कारों में किया जाएगा। टाटा ग्रुप के इस ऐलान से प्रधानमंत्री Rishi Sunak ने कहा, 'ये निवेश हमारी कार मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री और इसके कुशल कर्मियों की ताकत का सबूत है।

Also Read: रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर एक दिन में 11% उछला, आगे क्या है चार्ट पर?

इस फैक्ट्री के लगने के बाद ब्रिटेन में 4,000 नौकरियां पैदा होंगी और टाटा ग्रुप की रेंज रोवर, डिफेंडर, डिस्कवरी और जैगुआर कारों के लिए बैट्री बनाई जा सकेंगी। प्लांट 2026 से अपनी सप्लाई शुरू कर देगा। ये फैक्ट्री करीब 5 लाख गाड़ियों को हर साल सप्लाई उपलब्ध करा सकेगा। जगुआर के अधिग्रहण के बाद से टाटा ग्रुप लगातार ब्रिटेन में अपने निवेश को बढ़ा रहा है। ब्रिटेन में टाटा ग्रुप की कारों की बिक्री में भी तेजी आई है।

गीगाफैक्ट्री लगने के बाद बैटरीज का इस्तेमाल Jaguar Land Rover की कारों में किया जाएगा

Read more!
Advertisement