Tamil Nadu: DMDK Chief Vijaykant का निधन, कोरोना होने की वजह से सांस लेने में थी दिक्कत
पॉलिटिक्स में आने से पहले विजयकांत ने कई तमिल फिल्मों में एक्टिंग की थी। विजयकांत ने कई फिल्मों को डायरेक्ट भी किया था। 14 सितंबर 2005 को खुद की पार्टी बनाई थी। उनकी पार्टी का नाम देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (DMDK) है।

Chennai में DMDK Chief Captain Vijaykant का निधन हो गया है। Covid से संक्रमित होने के बाद चेन्नई के एक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। कोरोना होने के बाद विजयकांत को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। इसके चलते विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। कैप्टन विजयकांत एक्टर भी थे। निधन की खबर मिलने के बाद कैप्टन विजयकांत के समर्थकों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।
Also Read: Zomato को मिला ₹401 करोड़ का GST नोटिस, क्या है पूरा मामला, पढ़िए पूरी खबर
बता दें कि विजयकांत का असली नाम विजयराज था। विजयकांत एक्टिंग में काफी नाम कमाने के बाद राजनीति में उतरे थे। विजयकांत साल 2011 से 2016 तक तमिलनाडु में विपक्ष के नेता रहे थे। पॉलिटिक्स में आने से पहले विजयकांत ने कई तमिल फिल्मों में एक्टिंग की थी। विजयकांत ने कई फिल्मों को डायरेक्ट भी किया था। 14 सितंबर 2005 को खुद की पार्टी बनाई थी। उनकी पार्टी का नाम देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (DMDK) है।