Supertech के CMD RK Arora को ED ने किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने रियल एस्टेट डेवलपर सुपरटेक के मालिक आरके अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। अरोड़ा को तीन दिन पहले समन जारी किया गया था और उनसे सवाल जवाब किए गए थे। ED ने दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और यूपी पुलिस द्वारा दर्ज किए गए FIR के आधार पर सुपरटेक ग्रुप ऑफ कंपनियों और अन्यों के खिलाफ धन धोखाधड़ी अधिनियम के तहत जांच की थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि कंपनी और उसके निदेशकों ने लोगों को धोखा देकर अग्रिम रूप से पैसा इकठ्ठा किया और उसे दूसरी जगह डायवर्ट किया।

Advertisement
Supertech के CMD RK Arora को ED ने किया गिरफ्तार
Supertech के CMD RK Arora को ED ने किया गिरफ्तार

By BT बाज़ार डेस्क:

केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने रियल एस्टेट डेवलपर सुपरटेक के मालिक RK Arora को गिरफ्तार कर लिया है। अरोड़ा को तीन दिन पहले समन जारी किया गया था और उनसे सवाल जवाब किए गए थे। ED ने दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और यूपी पुलिस द्वारा दर्ज किए गए FIR के आधार पर सुपरटेक ग्रुप ऑफ कंपनियों और अन्यों के खिलाफ धन धोखाधड़ी अधिनियम के तहत जांच की थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि कंपनी और उसके निदेशकों ने लोगों को धोखा देकर अग्रिम रूप से पैसा इकठ्ठा किया और उसे दूसरी जगह डायवर्ट किया। 

Also Read: SBI, HDFC और ICICI Bank रेटिंग अपग्रेड, बैंकिंग सेक्टर की हालत सुधरी

जांच में पाया गया था कि खरीदारों से फ्लैट्स के नाम पर मोटी रकम इक्क्ठा की गई, उन्हें समय पर पजेशन नहीं दिया गया, साथ ही प्रोजेक्ट के नाम पर बैंकों से लिया गए लोन का भी इस्तेमाल नियमों के विपरीत किया गया। पूछताछ में जब ईडी संतुष्ट नहीं हुई तो आरके अरोड़ा की गिरफ्तार कर लिया गया। आरके अरोड़ा बिल्डरों के संगठन नेरेडको के चैयरमेन भी है। अरोड़ा की गिरफ्तारी से सुपरटेक समूह के फ्लैट ख़रीदारों को उनका आशियाना मिलने में देरी हो सकती है। हालांकि इस गिरफ्तारी की जानकारी के बाद सुपरटेक से संपर्क किया गया लेकिन कंपनी ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

ED ने दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और यूपी पुलिस द्वारा दर्ज किए गए FIR के आधार पर RK Arora को गिरफ्तार किया गया 

Read more!
Advertisement