Siddaramaiah बने कर्नाटक के मुख्यमंत्री, 8 मंत्रियों ने ली शपथ, विपक्षी नेताओं का जमावड़ा

Karnataka में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली तो वहीं डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। इसके बाद सभी 8 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। 8 मंत्रियों के शपथ ग्रहण से कांग्रेस ने जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की है।

Advertisement
Siddaramaiah बने कर्नाटक के मुख्यमंत्री, 8 मंत्रियों ने ली शपथ
Siddaramaiah बने कर्नाटक के मुख्यमंत्री, 8 मंत्रियों ने ली शपथ

By Ankur Tyagi:

Karnataka में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली तो वहीं डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। इसके बाद सभी 8 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। 8 मंत्रियों के शपथ ग्रहण से कांग्रेस ने जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की है। आज जिन 8 वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई है, उनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर, एम बी पाटिल प्रियांक खड़गे,  एच मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, सतीश जार्कीहोली, रामालिंगा रेड्डी और बी जेड जमीर अहमद खान शामिल हैं। शपथग्रहण समारोह के बाद आज शाम को सिद्धारमैया ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। पहली कैबिनेट बैठक में कांग्रेस अपने घोषणा पत्र की बड़ी गांरटीयों का ऐलान कर सकती है।

Also Read: दिल्ली सरकार के अधिकारों पर केंद्र का नया अध्यादेश

शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसके अलावा विपक्षी नेताओं का जमवाड़ा भी देखने को मिला। समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, NCP के मुखिया शरद पवार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। हालांकि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव शपथ समारोह में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि उनकी ताई का निधन हो गया है। सपा के सभी बड़े नेता सैफई रवाना हो गए। 

पहली कैबिनेट बैठक में कांग्रेस अपने घोषणा पत्र की बड़ी गांरटीयों का ऐलान कर सकती है

Read more!
Advertisement