Ram Mandir: राम मंदिर में लगाए गए सोने के दरवाजे, अयोध्या से सामने आई अद्भुत तस्वीर

प्राण प्रतिष्ठा में लगभग 11 हजार अतिरिक्त सुरक्षा बल अयोध्या में तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा एजेंसियों की नजर जमीन से लेकर आसमान तक रहेगी। इसके लिए एंटी ड्रोन सिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कमांड कंट्रोल सिस्टम तैयार किए गए हैं।

Advertisement
राम मंदिर में अब तक सोने से मढ़े चार दरवाजों को लगा दिया गया है
राम मंदिर में अब तक सोने से मढ़े चार दरवाजों को लगा दिया गया है

By BT बाज़ार डेस्क:

Ayodhya में बन रहे प्रभु श्रीराम के मंदिर की शोभा सोने के दरवाजे बढ़ा रहे हैं। राम मंदिर में अब तक सोने से मढ़े चार दरवाजों को लगा दिया गया है। इनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। राम मंदिर के इन दरवाजों पर सोने का पत्र चढ़ा हुआ है। सोने के इन दरवाजों पर की गई नक्काशी की भी खूब तारीफ हो रही है। कहा जा रहा है कि राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सोने के ये दरवाजे आकर्षण का केंद्र होंगे। 

पूजा के लिए बुलाए गए 108 संत 

बता दें कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान के लिए देशभर से 108 संत-महंत बुलाए गए हैं। ये संत-महंत वृंदावन, नासिक, जम्मू-कश्मीर, नेपाल, काशी और प्रयागराज से आए हैं। बताया जा रहा है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूरे देश में दिवाली भी मनेगी इसकी भी तैयारी कर ली गई है। 

Also Read: Ram Mandir के नाम पर भागा स्टॉक, अभी भी कितनी तेजी बाकि ?

प्राण प्रतिष्ठा में गूंजेंगे वेद मंत्र

बता दें कि राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या में तमाम तैयारियों की चर्चा हो रही है। अयोध्या में 22 जनवरी को पूरा अयोध्या वैदिक मंत्रों के उच्चारण से गूंजता सुनाई देगा। अयोध्या के वेद विद्यालय में छात्रों को सामवेद और यजुर्वेद के वैदिक मंत्रों का उच्चारण करवाया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के वक्त ये तमाम बच्चे भी वैदिक उच्चारण करते नजर आएंगे। 

अयोध्या में सुरक्षा है चाक-चौबंद 

प्राण प्रतिष्ठा में लगभग 11 हजार अतिरिक्त सुरक्षा बल अयोध्या में तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा एजेंसियों की नजर जमीन से लेकर आसमान तक रहेगी। इसके लिए एंटी ड्रोन सिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कमांड कंट्रोल सिस्टम तैयार किए गए हैं। आने-जाने वालों की फिजिकल चेकिंग के अलावा, उच्च स्तरीय सुरक्षा तकनीक का भी इस्तेमाल होगा। अयोध्या के सुरक्षा प्लान में स्थानीय लोगों की सहभागिता का अहम रोल होगा।

Read more!
Advertisement