यात्रियों के कमी के कारण रेलवे ने लिया अहम् फैसला, इस रूट पर नही चलेगी वंदे भारत

मोदी सरकार की तरफ से वंदे भारत ट्रेनों के संचालन पर लगातार काम क‍िया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार 27 जून को रेलवे म‍िन‍िस्‍ट्री की तरफ से 5 नई वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ क‍िये जाने की उम्‍मीद है। इस बीच ब‍िहार के लोगों को पहली वंदे भारत पटना से रांची के ल‍िए सौगात म‍िलेगी। लेक‍िन प‍िछले द‍िनों रेलवे ने नागपुर (महाराष्‍ट्र) से बिलासपुर (छत्तीसगढ़) रूट पर चलने वाली वंदे भारत को बंद कर दिया है। रेलवे के इस फैसले के बारे में मीड‍िया र‍िपोर्ट में बताया गया क‍ि यात्रियों की भारी कमी के कारण इस रूट पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन को रद्द करना पड़ा।

Advertisement
नागपुर महाराष्‍ट्र से बिलासपुर छत्तीसगढ़ रूट पर चलने वाली वंदे भारत को बंद कर दिया है
नागपुर महाराष्‍ट्र से बिलासपुर छत्तीसगढ़ रूट पर चलने वाली वंदे भारत को बंद कर दिया है

By BT बाज़ार डेस्क:

मोदी सरकार की तरफ से Vande Bharat ट्रेनों के संचालन पर लगातार काम क‍िया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार 27 जून को रेलवे म‍िन‍िस्‍ट्री की तरफ से 5 नई वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ क‍िये जाने की उम्‍मीद है। इस बीच ब‍िहार के लोगों को पहली वंदे भारत पटना से रांची के ल‍िए सौगात म‍िलेगी। इसके अलावा रेलवे की तरफ से मार्च 2024 तक स्‍लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान रेल मंत्री Ashwini Vaishnav की तरफ से क‍िया जा चुका है।

Also Read: Bihar को पहली बार मिलने जा रहा है वंदे भारत का सौगात, पटना से रांची के बीच चलेगी

लेक‍िन प‍िछले द‍िनों रेलवे ने Nagpur (महाराष्‍ट्र) से Bilaspur (छत्तीसगढ़) रूट पर चलने वाली वंदे भारत को बंद कर दिया है। रेलवे के इस फैसले के बारे में मीड‍िया र‍िपोर्ट में बताया गया क‍ि यात्रियों की भारी कमी के कारण इस रूट पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन को रद्द करना पड़ा। रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी नोट‍िफ‍िकेशन के अनुसार वहां, वंदे भारत ट्रेन के रेक को Tejas Express से बदल दिया गया है। आपको बता दें तेजस को ज‍िस समय लॉन्‍च क‍िया गया था उस समय यह सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन थी। लेक‍िन अब वंदे भारत ने इसकी जगह ले ली है।

जारी नोट‍िफ‍िकेशन के अनुसार वहां, वंदे भारत ट्रेन के रेक को Tejas Express से बदल दिया गया है

फ‍िलहाल देश में 18 रूट पर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। लेक‍िन नागपुर-बिलासपुर रूट ऐसा था, ज‍िस पर सबसे कम ऑक्यूपेंसी है। पीएम मोदी ने नागपुर-बिलासपुर रूट पर दिसंबर 2022 में वंदे भारत का शुभारंभ किया था। एक र‍िपोर्ट से यह भी पता चला क‍ि वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की कम भीड़ का कारण क‍िराये का ज्‍यादा होना है। बिलासपुर-नागपुर रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस में एक्जीक्यूटिव क्लास का क‍िराया 2,045 रुपये था। वहीं, एसी चेयर कार के टिकट की कीमत 1,075 रुपये प्रति व्यक्ति थी।

Also Read: Railway में होगी अब अडानी ग्रुप की एंट्री, ट्रैनमैन को खरीदने की तैयारी में ग्रुप

Read more!
Advertisement