Paris पहुंचे PM Modi का Airport पर भव्य स्वागत, France के साथ होंगी कई डील

PM Modi दो दिन की यात्रा पर फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं। फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और इसके साथ ही फ्रांस की सेना ने नरेंद्र मोदी के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सेना ने पहले भारत के राष्ट्रगान का धुन बजाया। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रगान का धुन बजाया गया। इसके अलावा भारतीय सेना की टुकड़ी और रॉफेल विमान भी फ्रांस की परेड में शामिल होने के लिए वहां पहुंच गए हैं।

Advertisement
Paris पहुंचे PM Modi का Airport पर भव्य स्वागत
Paris पहुंचे PM Modi का Airport पर भव्य स्वागत

By Ankur Tyagi:

प्रधानमंत्री Narendra Modi दो दिन की यात्रा पर France की राजधानी Paris पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर फ्रांस की पीएम Elisabeth Borne ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और इसके साथ ही फ्रांस की सेना ने नरेंद्र मोदी के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। फ्रांस की सेना ने पहले भारत के राष्ट्रगान का धुन बजाया। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रगान का धुन बजाया गया। इसके अलावा भारतीय सेना की टुकड़ी और रॉफेल विमान भी फ्रांस की परेड में शामिल होने के लिए वहां पहुंच गए हैं।

Also Read: दिग्गज इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैश ने की भारत पर बड़ी भविष्यवाणी, दुनिया हैरान !

फ्रांस के इस दौरे के दौरान भारत और फ्रांस के बीच कई रक्षा समझौते होने की उम्मीद है। फ्रांस के दौरे से पहले डीएसी ने 26 राफेल-एम और 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद को मंजूरी दी है। इनमें कई सौदों में भारतीय डिफेंस कंपनियां भी शामिल हैं। इन कंपनियों के शेयरों में पहले ही काफी उछाल देखा जा चुका है। डीएसी (Defence Acquisition Council) ने फ्रांस से 26 राफेल एम लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद को मंजूरी दे दी है। 26 राफेल एम में से चार दो सीट वाले विमान होंगे। इनका इस्तेमाल ट्रेनिंग देने के लिए होगा। 22 राफेल एम एक सीट वाले होंगे। डीएसी हथियारों की खरीद पर फैसला लेने वाली रक्षा मंत्रालय की सर्वोच्च संस्था है। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री करते हैं। 

फ्रांस की सेना ने नरेंद्र मोदी के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया

पीएम की इस विजिट के दौरान स्कॉर्पीन क्लास की तीन पनडुब्बियों की खरीद के सौदे पर भी मुहर लगेगी। रक्षा मंत्रालय ने पहले ही इसके लिए प्रारंभिक मंजूरी दे दी है। पनडुब्बियों को मुंबई स्थित मझगांव डॉकयार्ड्स लिमिटेड में बनाया जाएगा। स्कॉर्पीन क्लास की छह पनडुब्बियों को पहले प्रोजेक्ट P-75 के तहत बनाया गया है। यह डीजल इलेक्ट्रिक सबमरीन है। पीएम मोदी का प्रवासी भारतीयों से भी मिलने का कार्यक्रम है। भारत के समयानुसार रात करीब 11 बजे पीएम मोदी ला सीन म्यूजिकल हॉल में प्रवासी भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यहां फेस्टिवल ऑफ इंडिया, ‘नमस्ते फ्रांस’ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पीएम शिरकत करेंगे।

Also Read: Twitter ने गिलगित-बाल्टिस्तान को बताया भारतीय क्षेत्र, Pak को लगी मिर्ची

Read more!
Advertisement