Pakistan Iran Conflict : ईरान ने घर में घुसकर किया वार, क्या पाकिस्तान कर पाएगा कोई पलटवार?
जैश अल-अदल एक सुन्नी सलाफी अलगाववादी आतंकवादी संगठन है, जो दक्षिणपूर्वी ईरान में काफी एक्टिव है। इस जगह पर ईरान की पाकिस्तान के साथ खुली सीमा है, जहां दोनों ओर सुन्नी बलूचियों का जमावड़ा है।

Iran के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने Pakistan के अंदर मौजूद बलूची आतंकवादी समूह Jaish-ul-Adl के
ठिकानों पर हमला किया।
पाक ने दी धमकी
पाकिस्तान ने अपनी सीमा के अंदर हुए इस हवाई हमले पर सख्त नाराजगी जताते हुए ईरान को ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने की चेतावनी दी है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बयान जारी कर ईरान की इस हरकत को उसके ‘हवाई क्षेत्र का अकारण उल्लंघन’ बताया है।
Also Read: Maldives Controversy: क्या इस्लामिक स्टेट का गढ़ बन चुका है Maldives ?
ईरान ने सीरिया पर भी किया था हमला
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अभी एक दिन पहले ही इराक और सीरिया में हमले किए थे और अब उसने पाकिस्तान के अंदर इस तरह हमले किए हैं। पश्चिम एशिया में हमास और इजराइल के युद्ध के कारण पहले से ही हालात तनावपूर्ण है, ऐसे में ईरान के इन हमलों ने चिंता और बढ़ा दी है।
कौन है जैश अल-अदल?
जैश अल-अदल एक सुन्नी सलाफी अलगाववादी आतंकवादी संगठन है, जो दक्षिणपूर्वी ईरान में काफी एक्टिव है। इस जगह पर ईरान की पाकिस्तान के साथ खुली सीमा है, जहां दोनों ओर सुन्नी बलूचियों का जमावड़ा है। जैश अल-अदल यहां हाल के वर्षों ईरानी सुरक्षा बसों पर कई बार हमले कर चुका है.।