G20 Dinner में एक साथ नजर आएंगे 500 से अधिक बिजनेसमैन

रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिनर विभिन्न देशों के प्रमुखों की मेजबानी करेगा। यह डिनर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में बिजनेस और इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी को हाइलाइट करने का मौका देगा। 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में G-20 समिट होने वाली है। ये समिट प्रगति मैदान के इंटरनेशनल एग्जीबिशन कम कन्‍वेंशन सेंटर में होगी। इसी को भारत मंडपम नाम दिया गया है।

Advertisement
G20 Dinner में एक साथ नजर आएंगे 500 से अधिक बिजनेसमैन
G20 Dinner में एक साथ नजर आएंगे 500 से अधिक बिजनेसमैन

By BT बाज़ार डेस्क:

G20 की तैयारी लगभग आखरी चरम पर पहुंच चुकी है। भारत इसकी मेजबानी करने के साथ दुनिया को एक नयी राह दिखाने के लिए तैयार है। राजधानी दिल्ली सहित पुरे एनसीआर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। मेहमानो के आने का सिलसिला भी शुरू हो चूका है। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम कर दिए गए है। जी20 के दौरान डिनर में देश दुनिया के एक से बढ़कर दिग्गज नजर आने वाले है।

Also Read: G20 Summit के लिए चप्पे-चप्पे पर कमांडर तैनात, AI का भी इस्तेमाल

अरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी सहित 500 से अधिक बिजनेसमैन 9 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में G20 लीडर्स के साथ डिनर करेंगे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रो के हवाले से बताया है कि 500 बिजनेसमैन में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, भारती एयरटेल के फाउंडर-चेयरमैन सुनील मित्तल सहित अन्य बिजनेसमैन को आमंत्रण किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिनर विभिन्न देशों के प्रमुखों की मेजबानी करेगा। यह डिनर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में बिजनेस और इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी को हाइलाइट करने का मौका देगा। 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में G-20 समिट होने वाली है। ये समिट प्रगति मैदान के इंटरनेशनल एग्जीबिशन कम कन्‍वेंशन सेंटर में होगी। इसी को भारत मंडपम नाम दिया गया है।

जी20 के दौरान डिनर में देश दुनिया के एक से बढ़कर दिग्गज नजर आने वाले है

Read more!
Advertisement