Mohammad Shami: भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद डिज्नी हॉटस्टार ने भी बनाया रिकॉर्ड
डिज्नी के शेयर में इजाफे की वजह से कंपनी के मार्केट कैप में भी इजाफा देखने को मिला है। कुछ ही घंटों में कंपनी के एमकैप में 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है।

भारत और न्यूजीलैंड के मैच को आपने देखा होगा तो सांसे थामने वाला मैच रहा। एक ओर इस मैच में Virat Kohli और Mohammed Shami ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वहीं दूसरी ओर 10 दिन में Disney Hotstar ने भी एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। सिर्फ इतना ही नहीं चाहे वो विराट हों, श्रेयस अय्यर या फिर मिचेल जिस तरह से मैदान पर चौकों और छक्कों की बरसात कर रहे थे। उसी तरह से डिज्नी हॉटस्टार पर भी पैसों की बरसात हो रही थी। इस मैच में जो रिकॉर्ड बने उनसे डिज्नी हॉटस्टार को जानते हैं कितने का फायदा हुआ? इसका जवाब है करीब 41 हजार करोड़ रुपए का फायदा हुआ। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर डिज्नी हॉटस्टार ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया और कैसे की इस प्लेटफॉर्म ने 41 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई? डिज्नी की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस डिज्नी+हॉटस्टार ने 15 नवंबर यानि जिस दिन मैच रहा, उस दिन नया ग्लोबल लाइव स्ट्रीमिंग व्यूअरशिप रिकॉर्ड बनाया गया। इससे पहले ये रिकॉर्ड 10 दिन पहले इंडिया और साउथ अफ्रीका के मैच के दौरान बना था। यहां पर दोनों मेचों में एक बात कॉमन थी। वो है विराट कोहली का शतक। 5 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए लीग मुकाबले में विराट कोहली ने शतक जड़ा था। तब उन्होंने वनडे में 49 शतकों की बराबरी की थी। 15 नवंबर को वानखेड़े के मैदान में भी विराट ने 50वां शतक जड़ते हुए सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Also Read: Multibagger Stock: 2023 में ये स्टॉक 375% तक चढ़ा, क्या हो रहा है इस स्टॉक में?
आंकड़ों के मुताबिक डिज्नी+ हॉटस्टार पर मैच देखने वालों की संख्या 53 मिलियन यानी 5.3 करोड़ पहुंच गई। 5 नवंबर को भारत दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान यह संख्या 4.4 करोड़ थी। उससे पहले इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले लीग मुकाबले में नया रिकॉर्ड बना था। तब रिकॉर्ड फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल का रिकॉर्ड टूटा था। भारत के तेजी से बढ़ते स्ट्रीमिंग सिनेरिया में मौजूदा मार्केट लीडर डिज़्नी+ हॉटस्टार पिछले एक महीने से लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। रिकॉर्ड व्यूअरशिप मिलने की वजह से डिज्नी के शेयरों में भी इजाफा देखने को मिला। शेयरों में 3% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। खास बात तो ये है कि जब से क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू हुआ है, तब से डिज्नी के शेयर में 19 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। मतलब साफ है कि इंडिया में चल रहे वर्ल्ड कप की वजह से डिज्नी हॉटस्टार को जबरदस्त फायदा हुआ है। डिज्नी के शेयर में इजाफे की वजह से कंपनी के मार्केट कैप में भी इजाफा देखने को मिला है। कुछ ही घंटों में कंपनी के एमकैप में 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है। आंकड़ों पर बात करें तो एक दिन पहले कंपनी का मार्केट कैप करीब 163 बिलियन डॉलर था। बुधवार को जब न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज बंद हुआ तो कंपनी का मार्केट कैप 167 बिलियन डॉलर हो चुका था। इसका मतलब है कि भारतीय रुपए में कंपनी को 41 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा हुआ।