सरकार का सख्त संदेश-'कनाडा की छवि आतंकियों को पनाह देने वाले देश की'
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि हमने कनाडाई सरकार को सूचित किया है कि राजनयिक उपस्थिति में समानता होनी चाहिए। यहां कनाडाई राजनयिकों की संख्या हमारी संख्या से अधिक है, यहां कर्मचारियों की संख्या में कमी होगी।
Advertisement

सरकार का सख्त संदेश-'कनाडा की छवि आतंकियों को पनाह देने वाले देश की'
विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर कनाडा को लताड़ लगाई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि कनाडा अपनी छवि के बारे में सोचें। भारत ने कनाडा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो आतंकी गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों को कनाडा में पनाह दी जा रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कनाडा में भारतीय राजनयिकों को खतरा है। हम कनाडा में भारत के उच्चायोग की सुरक्षा भी चाहते हैं।