मिल गया तीसरा सरप्राइज, Bhajan Lal Sharma होंगे Rajasthan के नए सीएम

बताते चलें कि राजस्थान का रण जीतने के बाद भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि सीएम किसे चुना जाए। लेकिन सीएम पद की यह रेस अब थम गई है। इस रेस में कई नाम चल रहे थेय़ इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वसुंधरा राजे का चल रहा था. वो पहले भी राजस्थान की कमान संभाल चुकी हैं।

Advertisement
भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री
भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

By Ankur Tyagi:

Rajasthan में नए सीएम को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। Sanganer सीट से विधायक बने Bhajan Lal Sharma ही राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों ने विधायक दल की बैठक के बाद भजन लाल शर्मा का नाम तय कर लिया है। Bharatpur के रहने वाले भजन लाल शर्मा संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं। वे प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं। बीजेपी ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया और पहली बार में ही वे सीएम बने हैं। मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजन लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था। भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। वे 4 बार प्रदेश महामंत्री रहे हैं। RSS और ABVP से जुड़े रहे हैं। बताते चलें कि सांगानेर सीट भाजपा का गढ़ है। ऐसे में भजन लाल शर्मा ने जीत दर्ज की। संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Also Read: '351 करोड़ में कितने जीरो होते हैं, गिनना पड़ेगा, मैंने तो कभी जीवन में नहीं देखे', Dhiraj Sahu पर बोले Chidambaram

राजस्थान का रण जीतने के बाद भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि सीएम किसे चुना जाए। लेकिन सीएम पद की यह रेस अब थम गई है। इस रेस में कई नाम चल रहे थे। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वसुंधरा राजे का चल रहा था। वो पहले भी राजस्थान की कमान संभाल चुकी हैं। इसके अलावा राजस्थान में हिंदुत्व के पोस्टर बॉय बन गए बाबा बालकनाथ के नाम पर भी चर्चा थी। वहीं गजेंद्र शेखावत, सीपी जोशी, दीया कुमारी और राजवर्धन राठौड़ जैसे नाम भी रेस में थे।

Read more!
Advertisement