G20 में कई विदेशी मेहमान दिखे भारतीय पारम्परिक वेशभूषा में

PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ​​​ब्रिटिश PM ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता को नालंदा यूनिवर्सिटी के इतिहास के बारे में बताया। डिनर में राष्ट्राध्यक्षों, डेलीगेट्स, भारत के कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय और राज्य मंत्रियों समेत लगभग 300 से अधिक लोग शामिल हुए।

Advertisement
भारत में हो रहे G-20 के कई ऐसे खास पल है जो कैमरे में कैद हो चुके है
भारत में हो रहे G-20 के कई ऐसे खास पल है जो कैमरे में कैद हो चुके है

By BT बाज़ार डेस्क:

भारत में हो रहे G-20 के कई ऐसे खास पल है जो कैमरे में कैद हो चुके है। उन सभी खास पलो में से एक रहा विदेशी मेहमानो की खास भारतीय पारम्परिक वेशभूषा। G20 मीटिंग के पहले दिन शनिवार को राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने विदेशी मेहमानों के लिए डिनर होस्ट किया। इस दौरान कई देशों के मेहमान ट्रेडिशनल ड्रेस में पहुंचे। मॉरीशस के PM प्रविंद जगन्नाथ की पत्नी कोबिता और जापान के PM फुमियो किशिदा की पत्नी युको किशिदा साड़ी में दिखीं। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) की MD क्रिस्टलिना जॉर्जीवा वॉयलेट कलर के सलवार-कुर्ते में तो डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्ट गीता गोपीनाथ रॉयल ब्लू साड़ी में डिनर में शामिल हुईं।

डिनर के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पीएम फुमियो किशिदा और पत्नी युको किशिदा 

डिनर के लिए भारत मंडपम पहुंचे मेहमानों का स्वागत नालंदा यूनिवर्सिटी के बैकग्राउंड के सामने किया गया। PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ​​​ब्रिटिश PM ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता को नालंदा यूनिवर्सिटी के इतिहास के बारे में बताया। डिनर में राष्ट्राध्यक्षों, डेलीगेट्स, भारत के कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय और राज्य मंत्रियों समेत लगभग 300 से अधिक लोग शामिल हुए।

Also Read: कौन हैं Italy की पीएम Giorgia ? सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं चर्चे

Read more!
Advertisement