विपक्षी गठबंधन का नाम 'INDIA' रखे जाने पर मुख्यमंत्री Nitish ने खड़े किये सवाल !

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी मोर्चे के लिए 'इंडिया' (भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन) नाम रखे जाने पर खुश नहीं है। बता दें, गठबंधन का यह नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamta Banarjee ने बेंगलुरु में आयोजित दूसरी विपक्षी बैठक के दौरान सुझाया था, जिसमें 26 विपक्षी दलों ने भाग लिया था।

Advertisement
विपक्षी गठबंधन का नाम 'INDIA' रखे जाने पर मुख्यमंत्री Nitish ने खड़े किये सवाल
विपक्षी गठबंधन का नाम 'INDIA' रखे जाने पर मुख्यमंत्री Nitish ने खड़े किये सवाल

By BT बाज़ार डेस्क:

2024 लोकसभा चुनाव जीतने के लिए NDA-UPA में होड़ शुरू हो चुकी है। बिहार की राजधानी पटना के बाद विपक्षी गठबंधन ने बैंगलोर में 2 दिवसीय बैठक खत्म की है। बैठक के दौरान कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने 2024 गठबंधन का नाम INDIA रखा है। नाम रखते ही उन्होंने सत्ता धरी दल पर निशाना साधते हुए कहा है की 2024 का चुनाव INDIA बनाम NDA होगा। पर सवाल यह उठ रहा है की बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने गठबंधन का नाम INDIA रखे जाने पर आपत्ति क्यों जताई है। जानकारी के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी मोर्चे के लिए 'इंडिया' (भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन) नाम रखे जाने पर खुश नहीं है। बता दें, गठबंधन का यह नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamta Banarjee ने बेंगलुरु में आयोजित दूसरी विपक्षी बैठक के दौरान सुझाया था, जिसमें 26 विपक्षी दलों ने भाग लिया था। 

Also Read: क्या 2024 तक चल पायेगा महागठबंधन, Mayawati ने विपक्षी गठबंधन इंडिया से बनाई दूरी

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार को INDIA नाम पर इसलिए एतराज इसलिए है क्योंकि इसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नाम के भी शब्द शामिल हैं। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गठबंधन के नाम ‘इंडिया’ पर सोमवार को अनौपचारिक बैठक में चर्चा हुई थी। सभी दलों ने बहस के बाद आखिरकार मंगलवार को विपक्षी एकता के गठबंधन के नाम इंडिया पर मुहर लगा दी। वहीं, कहा जा रहा कि जब गठबंधन का नाम INDIA रखे जाने का फैसला लिया जा रहा था तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि INDIA नाम में NDA यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नाम के शब्द भी शामिल हैं, जो सही नहीं है। हालांकि, जब सभी दलों ने इंडिया नाम पर अपनी हामी भर दी तो उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा। नीतीश ने कहा कि अगर किसी को कोई परेशानी नहीं है तो ठीक है, रख लिजिए। विदुथलाई चिरुथिगल काची प्रमुख Thol Thirumavalavan ने कहा कि ममता बनर्जी ने गठबंधन का यह नाम सुझाया है। लंबे समय तक चर्चा होने के बाद इंडिया यानी भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन रखे जाने का फैसला लिया गया है। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता Supriya Shrinate ने कहा कि राहुल गांधी ने इंडिया नाम रखे जाने पर सही तर्क दिया। उन्होंने बताया कि गठबंधन का नाम इंडिया क्यों रखा जाए। बाद में सभी पार्टियों ने इसे मंजूरी दे दी और आगामी लोकसभा चुनाव इंडिया नाम से लड़ने का फैसला किया।

नीतीश कुमार का कहना है कि INDIA नाम में NDA यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नाम के शब्द भी शामिल हैं, जो सही नहीं है

Read more!
Advertisement