क्या आप भी King Khan की फिल्म Dunki का मतलब समझ रहे है गधा ? तो यह खबर आपके लिए है, पढ़िए पूरी खबर

यह एक पंजाबी मुहावरे से बना है। इसका मतलब होता है एक जगह से दूसरे जगह पर कूदना। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग के डेटा के अनुसार अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच भारत से लगभग 42,000 प्रवासियों ने अवैध रूप से दक्षिणी सीमा पार की है। नवंबर 2022 से, लगभग 97,000 भारतीयों ने अवैध रूप से अमेरिका में घुसने की कोशिश की और अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें अरेस्ट किया।

Advertisement
इन दिनों बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan की फिल्म 'Dunki' की चर्चा जोरों पर है
इन दिनों बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan की फिल्म 'Dunki' की चर्चा जोरों पर है

By BT बाज़ार डेस्क:

इन दिनों बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan की फिल्म 'Dunki' की चर्चा जोरों पर है। शाहरुख के फैंस 'डंकी' के रिलीज का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। नहीं जानने वाले इस फिल्म के शीर्षक 'डंकी' से कन्फ्यूज भी हैं कि इसका गधे से कनेक्शन तो नहीं।'डंकी' नाम से पहली मर्तबा यही लगेगा कि इसमें गधे का कुछ न कुछ कनेक्शन तो जरूर होगा। अगर आप भी गधे और 'डंकी' में कन्फ्यूज हैं तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'डंकी' में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी हैं। इस फिल्म को राज कुमार हिरानी ने निर्देशित किया है। स्टारकास्ट से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म देखने लायक होगी। फिल्म के सभी कलाकार उम्दा अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। डंकी' का अर्थ यहां 'डंकी रूट' से है।'डंकी रूट' अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देशों में प्रवेश करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।'डंकी रूट' लोकप्रिय तो है लेकिन यह अवैध है।'डंकी रूट' जोखिम से भरा होता है, इसमें कई दिन बिना खाना के जंगलों, नदियों और समुद्र के रास्ते अधिकारियों से नजर बचते हुए गुजरना पड़ता है। 'डंकी रूट' वो युवा अपनाते हैं जो अमेरिका या दूसरे देशों में जाकर अपनी सपनों की दुनिया बसाना चाहते हैं। डंकी रूट' एक अवैध यात्रा है जो बहुत से लोग अपने देश से बाहर दुनिया भर के बॉर्डर के पार जाने के लिए करते हैं। यह एक पंजाबी मुहावरे से बना है। इसका मतलब होता है एक जगह से दूसरे जगह पर कूदना।

Also Read: Poco M6 5G स्मार्टफोन 22 दिसंबर को होगा लॉन्च

अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग के डेटा के अनुसार अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच भारत से लगभग 42,000 प्रवासियों ने अवैध रूप से दक्षिणी सीमा पार की है। नवंबर 2022 से, लगभग 97,000 भारतीयों ने अवैध रूप से अमेरिका में घुसने की कोशिश की और अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें अरेस्ट किया। गौर करने वाली बात यह है कि 'डंकी रूट' पंजाब के युवा ज्यादातर कनाडा जाने के लिए और हरियाणा के युवा अमेरिका जाने के लिए करते हैं।

Read more!
Advertisement