Zupee बना भारत का मुनाफे वाला Real Money Gaming App, FY24 में ₹146 करोड़ हुआ मुनाफा

भारत में तेजी से बढ़ते रियल मनी गेमिंग (Real Money Gaming) सेक्टर में Zupee ने एक नई मिसाल कायम कर दी है। कंपनी ने आज पिछले कारोबारी साल के नतीजे जारी किये हैं। इस बार कंपनी मुनाफे में रही।

Advertisement
zupee
zupee

By Priyanka Kumari:

भारत में तेजी से बढ़ते रियल मनी गेमिंग (Real Money Gaming) सेक्टर में Zupee ने एक नई मिसाल कायम कर दी है। कंपनी ने आज पिछले कारोबारी साल के नतीजे जारी किये हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 (FY24) में पहली बार सालाना आधार पर मुनाफा दर्ज किया है। इस बड़ी कामयाबी के पीछे कंपनी की यूजर ग्रोथ, डेटा और प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी का अहम योगदान रहा।

पहली बार हुआ सालाना मुनाफा

Zupee ने FY24 में टैक्स से पहले ₹146 करोड़ का मुनाफा कमाया है, जबकि FY23 में कंपनी को ₹36 करोड़ का घाटा हुआ था। यानी कंपनी ने केवल एक साल में अपनी फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में जबरदस्त पलटाव दिखाया है।

कंपनी का रेवेन्यू ₹1,123 करोड़ रहा, जो FY23 के ₹823 करोड़ से 36.5% अधिक है। ये मुनाफा तब और खास हो जाता है जब कि अक्टूबर 2023 से 28% GST लागू हो चुका था, जिससे गेमिंग कंपनियों की लागत बढ़ गई थी।

130 मिलियन से ज्यादा यूजर्स का भरोसा

Zupee के पास अब 130 मिलियन से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 60% की बढ़ोतरी है। कंपनी ने अब उत्तर भारत से आगे देश के अन्य हिस्सों में भी अपनी पकड़ मजबूत की है।

कंपनी की पहचान उसके स्किल-बेस्ड गेम्स (Skill Based Games) जैसे Ludo, Snakes & Ladders और Trump Cards के लिए है। ये गेम्स फ्री भी खेले जा सकते हैं और रियल मनी के साथ भी।

कैसे कमाती है Zupee ?

Zupee अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स से एक प्लेटफॉर्म फी (Platform Fee) लेती है, जब वे किसी रियल मनी गेम में हिस्सा लेते हैं। इसी मॉडल के जरिए कंपनी ने मुनाफा कमाया है।

FY24 में कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ी

FY24 में कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या 10% से ज्यादा बढ़ाई है। खासतौर पर प्रोडक्ट डेवलपमेंट, डेटा साइंस और टेक्नोलॉजी जैसे डिपार्टमेंट में भर्ती की गई है।

Zupee के फाउंडर दिलशेर सिंह मल्ही ने कहा कि FY24 हमारे लिए एक ऐतिहासिक साल रहा। न सिर्फ हम मुनाफे में आए, बल्कि हमने भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री में एक नया सेगमेंट भी खड़ा किया। हमारी ग्रोथ बताती है कि लोकल कल्चर से जुड़े गेम्स सभी पीढ़ियों को जोड़ सकते हैं।

भारत की गेमिंग इंडस्ट्री का सुनहरा भविष्य

Lumikai की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की गेमिंग इंडस्ट्री FY24 में ₹3.8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई, जिसमें से ₹2.4 बिलियन डॉलर केवल रियल मनी गेमिंग से आए। अगले 5 सालों में ये इंडस्ट्री ₹9.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।

Read more!
Advertisement