क्या है Tata AI Sakhi Immersion Programme? जानिए किसे और कैसे होगा फायदा

AI Impact Summit में देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा ग्रुप की टीसीएस ने Tata AI Sakhi Immersion Programme को लॉन्च किया। 

Advertisement
प्रोमो का स्क्रीनशॉट

By Gaurav Kumar:

Tata AI Sakhi: भारत में इस समय AI Impact Summit चल रहा है, जिसमें रोज नई-नई घोषणाएं हो रही हैं। समिट का पहला दिन बड़ी-बड़ी घोषणाओं और सेशंस से भरा रहा। इस समिट के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को जमीनी स्तर से लेकर इंडस्ट्री और बड़े कंप्यूटिंग लेवल इंफ्रास्ट्रक्चर पर उसके असर को लेकर चर्चा हुई। इसी समिट में ही देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा ग्रुप की टीसीएस ने Tata AI Sakhi Immersion Programme को लॉन्च किया। 

क्या है Tata AI Sakhi Immersion  प्रोग्राम?

Tata AI Sakhi Immersion Programme, TCS कंपनी का एक सोशल इनिशिएटिव प्रोग्राम है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को एआई से जुड़ी कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम करती है। इसके माध्यम से महिलाओं को स्थायी रोजगार, आत्मविश्वास और आर्थिक स्वतंत्रता हासिल करने में मदद मिलती है। एआई तकनीक को सीधे गांवों तक पहुंचाकर यह प्रोग्राम दिखाता है कि टेक लोगों के जीवन को बेहतर बना सकती है।

टाटा एआई सखी इमर्शन प्रोग्राम का लक्ष्य भारत के आर्टिसन, उद्यमियों और महिलाओं को AI से जोड़ना है। TCS की Executive Director, President और COO, आर्थी सुब्रमण्यम (Aarthi Subramanian) ने एआई को सामाजिक परिवर्तन से जोड़कर समझाया। उन्होंने कहा कि आज हम AI और उससे जुड़े अवसरों पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन टीसीएस का मानना है कि टेक्नोलॉजी और समाज की प्रगति को एक साथ चलना चाहिए। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए Tata AI Sakhi Immersion Programme डिजाइन किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम में ध्यान केवल किताबों या थ्योरी पर नहीं होगा, बल्कि AI के दैनिक जीवन में इस्तेमाल पर होगा। मेंटर्स और AI की मदद से  पार्टिसिपेंट नए प्रोडक्ट डिजाइन, मार्केटिंग सामग्री तैयार करना, सरकारी योजनाओं को समझना, दस्तावेजों का ट्रांसलेशन और एप्लिकेशन बनाना जैसी चीजें अपने फोन और स्थानीय भाषा में सीखेंगे।

इस प्रोग्राम में क्या है खास?

टाटा एआई सखी इमर्शन प्रोग्राम कई मामलों में अनोखा है। इसका ध्यान केवल किताबों या थ्योरी पर नहीं है, बल्कि दैनिक जीवन में AI के उपयोग पर है। इस प्रोग्राम में मेंटर्स के सपोर्ट और AI की मदद से पार्टिसिपेंट को ट्रेनिंग दिया जाएगी।

इस ट्रेनिंग के दौरान प्रोडक्ट डिजाइन, मार्केटिंग मटेरियल तैयार करना, सरकारी योजनाओं को समझना, डॉक्यूमेंट को ट्रांसलेट करना और एप्लिकेशन बनाना जैसी चीजें सीखेंगे, और वह भी अपने खुद के फोन और अपनी आम भाषा में।

Read more!
Advertisement