Monsoon Update: आज शाम केरल में दस्तक दे सकता है मानसून! जानें दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम

देश के कई हिस्सों में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जहां दक्षिण भारत में मानसून की ऑफिशियल एंट्री होने वाली है, वहीं उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो चुका है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Monsoon Latest Update India 2026: देशभर में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज की शाम खुशनुमा होने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज शाम 7 से 8 बजे के बीच केरल में दस्तक दे सकता है। 

हालांकि इस बार मानसून अनुमान से कुछ देरी से पहुंच रहा है। पहले मानसून के 26 मई तक केरल पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन अब यह करीब 9 दिन की देरी से दस्तक देने जा रहा है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर कर लेता है।

देश के कई हिस्सों में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जहां दक्षिण भारत में मानसून की ऑफिशियल एंट्री होने वाली है, वहीं उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो चुका है।

दक्षिण भारत में अगले 7 दिन भारी बारिश की संभावना

केरल के साथ-साथ तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में भी अगले सात दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

कई राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव

मानसून आने से पहले ही देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना और दिल्ली में मौसम तेजी से बदल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में भारी और घने तूफानी बादल सक्रिय हो रहे हैं जो अपनी विशाल ऊंचाई, गरज, बिजली और मूसलाधार बारिश के लिए जाने जाते है। जो 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश ला सकते हैं। 

 24 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

IMD ने ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और तेलंगाना समेत 24 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

ओडिशा में अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, ओले गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट है। दूसरी ओर दिल्ली में भी अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

ये खबर पढ़ना ना भूलें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: भारत में कैसे और कहां देख पाएंगे लाइव मैच! जानिए ब्रॉडकास्टिंग की पूरी जानकारी

5 जून को कैसा रहेगा मौसम का हाल 

मौसम विभाग ने राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में शनिवार तक तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

6 जून को कैसा रहेगा मौसम का हाल 

 पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

दूसरी तरफ केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। साथ ही तटीय इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा की बात करें तो यहां भी बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां बनी रहेंगी।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: सिनेमा की दुनिया में AI का राज! JioStar ला रहा है एनिमेटेड फिल्मों की पूरी रेंज, देखें क्या है मास्टरप्लान

गर्मी से अभी राहत नहीं

कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं, लेकिन देश के कई राज्यों में गर्मी अभी भी बनी हुई है। गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

Read more!
Advertisement