भारत की 10 मिनट डिलीवरी सर्विस पर फिदा हुई विदेशी क्रिएटर! वीडियो हुआ वायरल
भारत में रहने वाली यूक्रेन की कंटेंट क्रिएटर सैंड्रा ऑन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम रील में इसका एक्सपीरियंस शेयर किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। पढ़िए पूरी स्टोरी

भारत में 10 मिनट में डिलीवरी जैसी सुविधा विदेशियों को चौंका रही है। भारत में रहने वाली यूक्रेन की कंटेंट क्रिएटर सैंड्रा ऑन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम रील में इसका एक्सपीरियंस शेयर किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। उन्होंने एक पैकेज दिखाते हुए बताया कि उन्होंने ऑर्डर सिर्फ कुछ ही मिनट पहले दिया था, और यह उनके घर पहुंच गया।
सैंड्रा ने रील में कहा कि जो चीज उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, वह सिर्फ डिलीवरी की स्पीड नहीं बल्कि यह है कि लगभग सब कुछ फल, सब्जियां, दवाइयां, गैजेट् 10 मिनट से भी कम समय में डिलीवर हो जाता है। उन्होंने बताया कि उनके यूरोपीय दोस्त अक्सर इस बात पर हैरान रहते हैं और यह उनके लिए बिलकुल अनोखी घटना है।
सैंड्रा की रील पर आए ढेरो रिएक्शन
सैंड्रा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल। हजारों लोग इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं और कई भारतीय इसे अपने देश की इस सर्विस पर फ्रक महसूस कर रहे हैं।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: केंद्र सरकार ने बदले विदेशी नागरिकों के नियम! 180 दिन से ज्यादा रुकने पर होगी सख्ती - चेक करें नए रूल्स
एक यूजर ने इस्ट्राग्राम पर लिखा कि हम ट्रैफिक और बाकी परेशानियों के बारे में शिकायत करते रहते हैं, लेकिन भारत का डिलीवरी सिस्टम वाकई दुनिया में सबसे आगे है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, विदेशी लोग नहीं समझते कि हमारे लिए 10 मिनट में डिलीवरी अब कितना आम है।
फास्ट डिलीवरी पर एक्सपर्ट्स क्या बोले?
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि भारत में इतनी तेज डिलीवरी संभव होने का कारण घनी आबादी और स्थानीय गोदामों का नेटवर्क है। शहरों में छोटे-छोटे वेयरहाउस और स्टोर लगभग हर इलाके में मौजूद हैं, जिससे डिलीवरी समय बेहद कम होता है। कुछ लोगों ने बताया कि भारत में ऑपरेटिंग कॉस्ट यूरोप की तुलना में कम होने की वजह से यह मॉडल संभव है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: पाम ऑयल से छुटकारा! Magnum और Cornetto बनाने वाली Kwality Wall’s अब असली दूध से बनाएगी आइसक्रीम