Blinkit, Zepto, Big Basket सब पीछे, Swiggy Instamart ने कर दिया ये कमाल - DETAILS
Swiggy Instamart ने Apparel Group के साथ हाथ मिला लिया है जिसके बाद अब यूजर्स खाने-पीने और घर के सामान के अलावा अपनी पसंद के Crocs जूते भी मंगवा सकते है।

Swiggy Instamart ने होली पर अपने कस्टमरर्स को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है। Swiggy ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि उसकी Quick Commerce आर्म Swiggy Instamart सिर्फ 10 मिनट में Crocs के जूते भी डिलीवर करेगा। इसके अलावा होली सेलिब्रेशन के लिए भी Swiggy Instamart ने अपने कस्टमरर्स के लिए खास प्लान किया है।
Swiggy Instamart और Apparel Group की पार्टनरशिप
Swiggy Instamart ने Apparel Group के साथ हाथ मिला लिया है जिसके बाद अब यूजर्स खाने-पीने और घर के सामान के अलावा अपनी पसंद के Crocs जूते भी मंगवा सकते है। यह पहली बार है जब भारत में किसी क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर जूते इतनी तेजी से डिलीवर किए जा रहे हैं।
फिलहाल इन शहरों में सर्विस शुरू
यूजर्स फिलहाल Swiggy Instamart से CROCS के जूते मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली और गुड़गांव में ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि कंपनी ने कहा है कि जल्द ही यह अन्य शहरों में भी शुरू होगी।
Swiggy Instamart के CEO अमितेश झा ने कहा कि हम अपने ग्राहकों को फास्ट डिलीवरी के साथ उनकी पसंदीदा चीजें देने के लिए हमेशा नई कोशिशें करते रहते हैं। Crocs जैसे ग्लोबल ब्रांड को क्विक कॉमर्स में लाकर हमने फैशन और लाइफस्टाइल कैटेगरी को और मजबूत किया है।
होली सेलिब्रेशन के लिए भी Swiggy Instamart का खास प्लान
होली सेलिब्रेशन के लिए Swiggy Instamart से यूजर्स रंग और पिचकारी के अलावा Havmor की ठंडाई आइसक्रीम, पोस्ट-होली स्किन केयर और फंकी भी ऑर्डर कर सकते हैं जो खासतौर पर होली पार्टी के लिए डिजाइन किए गए हैं।
Swiggy Holi Campaign- “Bura Na Mano, Holi Hai!"
Swiggy Instamart ने दिल्ली NCR और मुंबई में होर्डिंग्स लगाकर Holi का जश्न मनाया, जिसमें कई ब्रांड्स जैसे Hajmola, Mirinda, और Havmor ने मजेदार स्लोगन्स के साथ भाग लिया। साथ ही कंपनी ने लिखा - “Bura Na Mano, Holi Hai!"