Sunita Williams Return: स्पेस से वापसी की तैयारी,लेकिन धरती पर नहीं आएंगी! जानें NASA के प्रोटोकॉल में ऐसा क्यों

Sunita Williams और बुच विल्मोर 286 दिन यानी 9 महीनों बाद धरती पर लौट रहे हैं। कहा जा रहा है कि Nasa Protocol के अनुसार सुनीता विलियम्स डायरेक्ट धरती पर वापस नहीं आएंगी। आर्टिकल में जानते हैं ऐसा क्यों?

Advertisement
9 महीने बाद अंतरिक्ष से लौटेंगी सुनीता विलियम्स. (फाइल फोटो)
9 महीने बाद अंतरिक्ष से लौटेंगी सुनीता विलियम्स. (फाइल फोटो)

By Priyanka Kumari:

NASA की एस्ट्रोनॉट Sunita Williams और Butch Wilmore अब धरती पर वापस आ रहे हैं। उनकी वापसी की तैयारी हो गई हैं। हालांकि, स्पेस से वापस आते हुए भी वह डायरेक्ट धरती पर नहीं आएंगे। जी हां, उनकी डायरेक्ट धरती पर वापसी नहीं होगी। ऐसे में सवाल आता है कि फिर उनकी वापसी कहां होगी और इसके पीछे की वजह क्या है। 

SpaceX Crew Dragon से कैसी होगी वापसी?

बता दें कि Sunita Williams और Butch Wilmore की वापसी एलन मस्क के SpaceX Crew Dragon कैप्सूल में होगी। 18 मार्च यानी आज सुबह 10:35 बजे (भारतीय समय के अनुसार) Crew Dragon ने ISS से अनडॉक कर लिया है। अब 19 मार्च 2025 (बुधवार) सुबह 3:27 बजे यह  कैप्सूल फ्लोरिडा के समुद्र में लैंड करेगा। स्पेस से जब भी कोई क्राफ्ट वापस आती है तो वो लैंड की जगह पानी पर लैंड होता है। लैंडिंग के बाद NASA की मेडिकल टीम दोनों एस्ट्रोनॉट का हेल्थ चेकअप करेगी। फिर उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया जाएगा ताकि शरीर ग्रैविटी में धीरे-धीरे ढल सके।

डायरेक्ट धरती पर क्यों नहीं होगी लैंडिंग?

Space में महीनों रहने के कारण शरीर में कई बदलाव होते हैं। स्पेस में गुरुत्वाकर्षण (Gravity) की कमी होती है। इस वजह से शरीर का बैलेंस बनाए रखने वाला Vestibular System कमजोर पड़ जाता है। वही,मांसपेशियां भी सिकुड़ने लगती हैं। इसके अलावा पृथ्वी पर लौटते ही एस्ट्रोनॉट्स को चक्कर और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसी वजह से एस्ट्रोनॉट को सीधा धरती पर नहीं उतारा जाता है। 

10 दिन का मिशन, लेकिन 9 महीने तक क्यों रुके?

Sunita Williams और Butch Wilmore को 5 जून 2024 को ISS भेजा गया था, लेकिन Boeing Starliner में Helium Leak और Propulsion System Failure से वापसी में देरी हुई थी। खराबी के चलते यह स्पेसक्राफ्ट  अनसेफ  हो गया,  जिससे NASA को नया प्लान बनाना पड़ा। सितंबर 2024 में Starliner बिना Crew के लौटा। इसेक बाद ISS Docking Port को खाली किया गया।  अब  SpaceX Crew Dragon से वापसी तय हुई है ताकि सेफ लैंडिग हो सकें। 

Read more!
Advertisement