IndusInd Bank में आपका भी अकाउंट है? बैंक के डिपॉजिटर्स के लिए RBI ने दिया आज ये बड़ा अपडेट

RBI ने आज इंडसइंड बैंक को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी कर बैंक के डिपॉजिटर्स के लिए बड़ा अपडेट दिया है। चलिए डिटेल में जानते हैं।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

RBI statement on IndusInd Bank: इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अब इंडसइंड बैंक को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी कर बैंक के डिपॉजिटर्स के लिए बड़ा अपडेट दिया है। 

आपको बता दें कि इन दिनों IndusInd Bank खबरों में बना हुआ है और बैंक ने खुद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में डेरिवेटिव अकाउंट में गड़बड़ी की बात कबूली थी। जिसके बाद 11 मार्च 2025 को IndusInd Bank का शेयर एक झटके में 27% तक गिर गया था।

RBI ने क्या दिया अपडेट?

इंडसइंड बैंक ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि RBI ने एक प्रेस रिलीज जारी की है जिसमें केंद्रीय बैंक ने कहा कि इंडसइंड बैंक वित्तीय रूप से स्थिर और बैंक के पास पर्याप्त पैसा है। 

आरबीआई ने कहा कि 31 दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए बैंक के ऑडिटर द्वारा किए गए रिव्यू के मुताबिक बैंक ने 16.46 प्रतिशत का Capital Adequacy Ratio और 70.20 प्रतिशत का Provision Coverage Ratio बनाए रखा है। इसके अलावा 9 मार्च 2025 तक बैंक का Liquidity Coverage Ratio (LCR) 100 प्रतिशत की नियामक जरूरतों के मुकाबले 113 प्रतिशत था।

आरबीआई ने आगे कहा कि इंडसइंड बैंक ने वर्तमान प्रणालियों की व्यापक समीक्षा और आकलन करने और उसका लेखा-जोखा तैयार करने के लिए पहले ही एक एक्टरनल ऑडिटर को नियुक्त किया है। रिज़र्व बैंक ने इंडसइंड बैंक के बोर्ड और मैनेजमेंट को निर्देश दिया है कि वे सभी शेयरहोल्डर्स को जरूरी खुलासे करने के बाद, वर्तमान तिमाही के दौरान सुधारात्मक कार्रवाई पूरी तरह से पूरी कर लें।

बैंक के डिपॉजिटर को आरबीआई की बड़ी सलाह

आरबीआई ने अपने प्रेस रिलीज में कहा कि डिपॉजिटर्स को इस समय अटकलों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। बैंक की वित्तीय सेहत स्थिर बनी हुई है और रिजर्व बैंक इस पर कड़ी नजर रख रहा है।

क्या हुई थी इंडसइंड बैंक में गड़बड़? 

इंडसइंड बैंक ने 10 मार्च को यह बताया था कि उसके डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में गड़बड़ियों के कारण उसके नेटवर्थ में लगभग 2.35% की कमी आ सकती है, जिसका टैक्स के बाद ₹1,600 करोड़ और टैक्स से पहले ₹2,100 करोड़ तक हो सकता है। बैंक को यह गड़बड़ियां उसके इंटरनल रिव्यू में पता लगी थी। 

Read more!
Advertisement