Mukesh Ambani House: अब मुकेश अंबानी के घर का टूर लेना आसान, खर्च करने होंगे सिर्फ 2 रुपये

Mukesh Ambani House: अब 2 रुपये में मुकेश अंबानी के घर को घूमा जा सकता है। आर्टिकल में जानते हैं कि इसकी टाइमिंग क्या है।

Advertisement
Amabani House
Amabani House

By Priyanka Kumari:

अगर कोई आपसे कहे कि आप मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर का टूर ले सकते हैं तो आपको यह सपना लगेगा। जबकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है। अब सिर्फ 2 रुपये में मुकेश अंबानी के घर घूमा जा सकता है। 

अगर आप सोच रहे हैं कि 2 रुपये में मुंबई के घर एंटिला (Antilia) घूमने को मिलेगा तो आप गलत है। आप मुकेश अंबानी के बचपन केघर यानी गुजरात वाले घर का टूर ले सकते हैं। 

100 साल पुराना है घर

मुकेश अंबानी का पुश्तैनी घर गुजरात के चौरवाड़ में है। यह घर 100 साल से भी पुराना है। इस घर की कीमत 100 करोड़ से भी ज्यादा है। रिपोर्ट्स के हिसाब से इस घर में मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी (Anil Ambani) का बचपन बीता है। 

बता दें कि इस घर को धीरूभाई अंबानी मेमोरियल हाउस (Dhirubhai Ambani Memorial House) भी कहा जाता है। इस घर को साल 2011 में म्यूजियम का रूप दिया गया था। 

इस दिन बंद रहता है ये घर (Dhirubhai Ambani Memorial House Opening Time)

धीरूभाई अंबानी मेमोरियल हाउस जनता के लिए मंगलवार से रविवार तक खुला रहता है। इसकी टाइमिंग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक है, यानी इस समय ही यह घर में घूमा जा सकता है। इस घर को घूमने के लिए ऑफलाइन टिकट लेना होता है। अभी म्यूजियम में घूमने के लिए ऑनलाइन टिकट नहीं दिया जा रहा है। 

इस म्यूजियम के जरिये मुकेश और अनिल अंबानी के बचपन के बारे में जाना जा सकता है। इस घर को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक हिस्सा म्यूज्यिम के तौर पर है, जबकि दूसरे हिस्से में अंबानी फैमिली विजिट करते हैं। 

Antilia भी है बेहद खास

मुकेश अंबानी का मुंबई वाला घर एनटिला भी काफी खास है। यह घर दुनिया के महंगे घर में से एक है। इस घर में 27 फ्लोर है। कहा जाता है कि इस घर की कीमत 2 बिलियन डॉलर है। इस घर को Perkins & Will ने डिजाइन किया है। एंटिला मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर है।  

Read more!
Advertisement