डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक... जानिए भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन
भारत में हर दिन हजारों ट्रेनें चलती हैं, लेकिन एक ट्रेन ऐसी भी है जो सबसे लंबा सफर करती है। यह ट्रेन देश के एक कोने से दूसरे कोने तक जाती है। आखिर इस ट्रेन का सफर इतना खास क्यों माना जाता है? आइए जानते हैं।

In Short
- विवेक एक्सप्रेस भारत की सबसे लंबी दूरी तक सफर करने वाली ट्रेनों में गिनी जाती है।
- विवेक एक्सप्रेस 4,189 किलोमीटर की दूरी करने वाली ट्रेन मानी जाती है।
- अपने पूरे सफर में यह ट्रेन 9 राज्यों और लगभग 59 रेलवे स्टेशनों को पार करती है।
Longest train route: भारत में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं और भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में गिना जाता है। देश में कई ऐसी ट्रेनें हैं जो लंबी दूरी तक चलती हैं, लेकिन एक ट्रेन अपने सबसे लंबे रूट की वजह से खास पहचान रखती है विवेक एक्सप्रेस । आइए जानते हैं कि यह ट्रेन कितने दिन सफर तक सफर करती है और इसका सफर कितना लंबा होता है।
करीब 3 दिन का होता है सफर
विवेक एक्सप्रेस करीब 4,189 किलोमीटर की दूरी करने वाली ट्रेन मानी जाती है। इस सफर को पूरा करने में 74 से 75 घंटे, यानी लगभग 3 दिन लगते हैं। लंबी दूरी और लंबे सफर की वजह से यह भारत की सबसे लंबी दूरी पूरी करने वाली ट्रेन मानी जाती है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें : अब ट्रैफिक की टेंशन खत्म! दिल्ली से ऋषिकेश जाएगी 'नमो भारत' ट्रेन, जानिए पूरी डिटेल
9 राज्यों से होकर गुजरती है ट्रेन
विवेक एक्सप्रेस अपने सफर में असम, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु समेत 9 राज्यों से होकर गुजरती है। रास्ते में इसके 59 स्टेशन आते हैं। इस सफर में जाने वाले लोगों को अलग-अलग राज्यों की भाषा, खान-पान और रहन-सहन को पास से देखने का मौका मिलता है।
क्यों है यह ट्रेन इतनी खास?
विवेक एक्सप्रेस भारत के नॉर्थ ईस्ट के असम को देश के सबसे दूर बसे शहर कन्याकुमारी से जोड़ती है। यही वजह है कि यह ट्रेन खास मानी जाती है। हर साल हजारों लोग इस ट्रेन से सफर करते हैं। इसमें स्लीपर, एसी और जनरल कोच मिलते हैं।
कैसे पड़ा विवेक एक्सप्रेस नाम?
इस ट्रेन का नाम स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के मौके पर रखा गया था। यह ट्रेन 2011 में शुरू हुई थी। तभी से यह भारत की सबसे लंबी दूरी वाली ट्रेनों में गिनी जाती है।