ईरान में बिगड़ते हालात के बीच भारत की एडवाइजरी, नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने के निर्देश

भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन सभी से जल्द से जल्द किसी भी तरह से ईरान से बाहर निकलने के लिए निर्देश दिया गया हैं।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन सभी से जल्द से जल्द किसी भी तरह से ईरान से बाहर निकलने के लिए निर्देश दिया गया हैं। ईरान और मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के खतरे को देखते हुए यह एडवाइजरी जारी की गई है।

सरकार ने एडवाइजरी में क्या कहा?

23 फरवरी को जारी की गई एडवाइजरी में भारत सरकार ने अपने सभी नागरिकों के साथ-साथ भारतीय मूल के लोगों को ईरान से निकलने के लिए निर्देश दिए हैं। इससे पहले 5 फरवरी 2026 को भी इसी तरह की एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई थी। सरकार ने ईरान में रह रहे अपने छात्र, बिज़नेस मैन और धार्मिक कारणों से ईरान गए सभी लोगों को जो भी साधन जैसे फ्लाइट का इस्तेमाल कर ईरान से निकलने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले 14 फरवरी को भी सरकार ने एडवाइजरी जारी करके सभी नागरिकों को ईरान में हो रहे प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह दी थी। अपनी एडवाइजरी में सरकार ने सभी को अपने ज़रूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट और आईडी कार्ड तैयार रखने के लिए कहा है। अपने डॉक्यूमेंट और ट्रैवल से जुड़ी मदद के लिए लोगों को ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए रखने को कहा है।

क्यों बिगड़े हैं ईरान में हालात?

ईरान में कुछ समय से छात्रों द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं। इन प्रदर्शनों का असर ईरान की कानून व्यवस्था पर पड़ रहा है।शनिवार को भी ईरान में फिर से छात्रों ने यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की। इसके बाद ईरान की पुलिस और छात्रों के बीच झड़प की खबरें भी सामने आई हैं।

इसके साथ ही ईरान और अमेरिका के बीच चल रही न्यूक्लियर डील को लेकर भी दोनों देशों के बीच विवाद खत्म नहीं हो रहा है। इस डील को लेकर जिनेवा में 26 फरवरी को अमेरिका और ईरान के नेताओं की मुलाकात होने वाली है। लेकिन इस मीटिंग से पहले ही ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दे दी है कि उसे अमेरिका की शर्तें माननी पड़ेंगी। मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर एक छोटे मिसाइल हमले को लेकर सोच रहे हैं, ताकि ईरान को जल्द ही डील के लिए मनाया जा सके।ट्रंप के इस बयान के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ गया है।

कैसे करें दूतावास  से संपर्क?

अपनी एडवाइजरी में सरकार ने लोगों की मदद के लिए भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

मोबाइल नंबर - +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359

इसके साथ ही आप ईमेल पर भी भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं - cons.tehran@mea.gov.in

सरकार ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को भारतीय दूतावास के साथ अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करने को कहा है। अपने आप को एम्बेसी के साथ रजिस्टर करने के लिए आप दिए गए लिंक https://www.meaers.com/request/home पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। यह लिंक भारतीय दूतावास की आधिकारिक साइट पर भी उपलब्ध है।

अगर किसी कारण ईरान में फंसे भारतीय नागरिक खुद रजिस्टर नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे में उनके परिवार वाले भी उनका रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Read more!
Advertisement