फीफा वर्ल्ड कप 2026: भारत में कैसे और कहां देख पाएंगे लाइव मैच! जानिए ब्रॉडकास्टिंग की पूरी जानकारी

इस बार फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको कर रहे हैं। इनके सभी मैच भी इन्हीं देशों में ही खेले जाएंगे। नॉर्थ अमेरिका में 1994 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी 104 मैच जून और जुलाई के दौरान कई शहरों और अलग टाइम जोन में खेले जाएंगे।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। लंबे समय के बाद अब फुटबॉल फैंस भारत में इस टूर्नामेंट को टीवी पर लाइव देख पाएंगे। पिछले लंबे समय से भारत में इसकी ब्रॉडकॉस्टिंग तय न होने के कारण फुटबाॅल फैंस काफी परेशान थे मगर अब जी एंटरटेनमेंट ने लाइव ब्रॉडकॉस्टिंग के राइट्स हासिल कर लिए हैं जिससे अब आप सभी मैच को मजा आसानी से ले सकेंगे।

इस बार कौन कर रहा है फीफा की मेजबानी
 
इस बार फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको कर रहे हैं। इनके सभी मैच भी इन्हीं देशों में ही खेले जाएंगे। नॉर्थ अमेरिका में 1994 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी 104 मैच जून और जुलाई के दौरान कई शहरों और अलग टाइम जोन में खेले जाएंगे।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: धमाकेदार IPL सीजन के बाद अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर IIM इंदौर करेगा केस स्टडी! जानिए क्या है खास

भारत में कैसे और कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

भारत में आप फीफा वर्ल्ड कप को जी एंटरटेनमेंट के नए स्पोर्ट्स चैनलों  Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD पर लाइव देख सकेंगे। अगर आप इन मैचों अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप पर ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आप इन सभी मैच को Z5 पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख पाएंगे।

ब्रॉडकॉस्टिंग में देरी क्यों हुई?

फीफा शुरुआत में भारत के लिए 2026 और 2030 वर्ल्ड कप पैकेज के बदले करीब $100 मिलियन की मांग कर रहा था। भारतीय ब्रॉडकास्टर्स बाजार के मौजूदा हालातों को देखते हुए इतनी बड़ी रकम देने को तैयार नहीं थे। 

कम रुचि के कारण फीफा को बाद में अपनी मांग घटाकर करीब $60 मिलियन डॉलर करनी पड़ी, जिसके बाद आखिरकार Zee के साथ डील फाइनल हो सकी। इसके अलावा मेजबान देशों के बीच टाइम जोन भी बड़ा कारण था क्योंकि भारत और मेजबान देशों के बीच 10-12 घंटे का अंतर है और कई मैच भारत में देर रात को शुरू होंगे।  इतनी रात में कम लोग मैच देखेंगे साथ ही एडवरटाइटमेंट भी कम मिलेंगे। इन सब कारणों के कारण डील में देरी हुई।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: जॉब ऑफर लेकर लैपटॉप समेत गायब हुआ कैंडिडेट, उबर टीम ने ट्रैक की लोकेशन तो सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

भारत में मैचों के समय (IST)

2026 वर्ल्ड कप के मेजबान देश अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको और भारत के बीच टाइम जोन में 10-12 घंटे का अंतर है। इस कारण भारत में अटलांटा के मैच रात 9:30, डालास और ह्यूस्टन के मैच रात 10:30, सैन फ्रांसिस्को, वैंकूवर और मोंटेरे के मैच सुबह 9:30 बजे खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच, दोनों सेमीफाइनल और फाइनल रात 12:30 बजे  खेले जाएंगे।

71 देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे इस टूर्नामेंट में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 पहली बार 48 टीमें भाग ले रही हैं, जिसके कारण दुनिया भर के 71 देशों के रिकॉर्ड 449 अलग-अलग क्लबों के कुल 1,248 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट शामिल होंगे। इस वर्ल्ड कप में कुछ बड़े फुटबॉल क्लब भी नजर आएंगे। बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक मैनचेस्टर सिटी ने 19 खिलाड़ियों के साथ सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का चयन किया है, जो किसी भी क्लब के लिए वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

Read more!
Advertisement