इजरायल-ईरान युद्ध के कारण सोने की रिटेल कीमतों में भी उछाल - यहां चेक करें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट?

अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। चलिए जानते हैं आपके शहर में क्या है आज गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट प्राइस

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Gold Silver Rates Today : शुक्रवार को इजरायल द्वारा ईरान पर हमला करने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी का फ्यूचर ट्रेड 1 लाख रुपये को पार कर गिया है।

अगर रिटेल कीमतों की बात करें तो सोने की कीमतों में यहां पर भी तेजी दर्ज की जा रही है। वहीं आज चांदी की रिटेल कीमत थोड़ी कम हुई है। चलिए डिटेल में जानते हैं कि आखिर सोने और चांदी का भाव MCX के साथ-साथ आपके शहर में कितना है?

MCX पर सोने और चांदी का भाव?

आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:17 बजे तक सोने का 5 अगस्त 2025 का फ्यूचर ट्रेड 1.78% या 1755 रुपये चढ़कर 100147 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। 

वहीं 4 जुलाई के चांदी का फ्यूचर ट्रेड इस समय तक 0.64% या 675 रुपये चढ़कर 106560 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

आपके शहर में क्या है सोने और चांदी का आज ताजा भाव?

आज तक की वेबसाइट के मुताबिक:

  • चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 99,311 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,21,500 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 99,317 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,11,200 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 99,463 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,11,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • पटना में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 99,359 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 99,315 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत  1,12,700 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • विजयवाड़ा में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 99,325 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत     1,22,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 99,472 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,11,300 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • केरल में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 99,335 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,22,500 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

Read more!
Advertisement