बारिश ने बिगाड़ी Delhi-NCR की रफ्तार, सुबह-सुबह कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम

दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ी राज्यों तक बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या है, जबकि हिमाचल में लैंडस्लाइड और उत्तराखंड में नदियों का जलस्तर बढ़ा है। IMD ने कई राज्यों में आगे भी बारिश और कुछ जगह भारी बारिश की संभावना जताई है।

Advertisement

In Short

  • Delhi-NCR में बारिश से कई जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम की परेशानी बढ़ी।
  • हिमाचल प्रदेश में 12 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, अब तक 14 लैंडस्लाइड की घटनाएं दर्ज।
  • उत्तराखंड में अलकनंदा और भागीरथी समेत कई नदियां उफान पर, 132 सड़कें बंद।

By Gaurav Kumar:

Delhi NCR Rain: Delhi-NCR समेत देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने कई राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में लगातार बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और सड़कें बंद होने जैसी दिक्कतें सामने आई हैं।

Delhi-NCR में बारिश से बढ़ी परेशानी

शुक्रवार को भी Delhi-NCR में बारिश का असर बना हुआ है। लगातार बरसात के कारण कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला है। पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

सुबह ऑफिस जाने के समय बारिश ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी। कई रास्तों पर ट्रैफिक धीमा रहा और कुछ इलाकों में जाम की स्थिति बन गई।

दिल्ली में आगे कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, दिल्ली में सुबह से दोपहर के बीच ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज बारिश की भी संभावना है।

शाम और रात में भी कई इलाकों में हल्की बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। यानी दिनभर रुक-रुककर बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

हिमाचल में 12 अगस्त तक अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून शुरू होने के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं में 64 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 14 लैंडस्लाइड की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: यूपी में अगले 4-5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने कई जिलों में मूसलाधार बारिश और जलभराव की दी चेतावनी
 

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 12 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।

उत्तराखंड में नदियां उफान पर

उत्तराखंड में गुरुवार को लगातार बारिश के कारण अलकनंदा और भागीरथी समेत कई बड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ गया। भूस्खलन और मलबा आने के कारण चार नेशनल हाईवे समेत कुल 132 सड़कें बंद हो गईं।

जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भी बाढ़ का असर देखने को मिला है।

इन राज्यों में भी बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल, तटीय कर्नाटक और अंडमान-निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इनमें कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

Read more!
Advertisement